हमास चीफ हानियेह का तेहरान में अंतिम संस्कार शुरू:अंतिम यात्रा में खामेनेई रहेंगे, उन्होंने इजराइल पर सीधे हमले का आदेश दिया

बुधवार को इजराइली स्ट्राइक में मारे गए हमास चीफ हानियेह को तेहरान में अंतिम संस्कार शुरू हो गया है। तेहरान यूनिवर्सिटी में हानियेह के शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। हमास चीफ को आधिकारिक तौर पर जनता के सामने अंतिम विदाई दी जाएगी। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई हानियेह के शव के पास एक इस्लामी प्रार्थना सभा का आयोजन करेंगे। ईरान में आम तौर पर सबसे वरिष्ठ कमांडर और अधिकारियों के लिए इसका आयोजन किया जाता है। इसके बाद हानियेह के शव को आज ही कतर की राजधानी दोहा ले जाया जाएगा, जहां कल हमास चीफ को दफनाया जाएगा।