हमास चीफ हानियेह की बुधवार (31 जुलाई) को एयरस्ट्राइक में हुई मौत के बाद ईरान में उन्हें अंतिम विदाई देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुरुवार को तेहरान यूनिवर्सिटी में हानियेह के शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। हमास चीफ को आधिकारिक तौर पर जनता के सामने अंतिम विदाई दी जाएगी। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने हानियेह के शव के पास एक इस्लामी प्रार्थना सभा का आयोजन किया। ईरान में आम तौर पर सबसे वरिष्ठ कमांडर और अधिकारियों के लिए इसका आयोजन किया जाता है। हानियेह के शव को आज ही कतर की राजधानी दोहा ले जाया जाएगा, जहां कल उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।