अप्रैल-जून तिमाही में अडाणी पोर्ट का मुनाफा 47% बढ़ा:ये 3,113 करोड़ रुपए रहा, शेयर 1.5% से ज्यादा चढ़कर ₹1590 के पार पहुंचा

अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी पोर्ट का वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 47% बढ़कर 3,113 करोड़ रुपए हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट यानी, समेकित शुद्ध मुनाफा 2,115 करोड़ रुपए था। अप्रैल-जून तिमाही में ऑपरेशंस से कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू (आय) सालाना आधार पर 11% बढ़कर 6,956 करोड़ रुपए हो गया। पिछले साल की इसी अवधि में ये 6,247.6 करोड़ रुपए रहा था। अडाणी पोर्ट ने आज यानी, 1 अगस्त को तिमाही नतीजे जारी किए। अडाणी पोर्ट के शेयर में 1.5% से ज्यादा की तेजी
रिजल्ट जारी होने के बाद अडाणी पोर्ट का शेयर करीब 1.5% बढ़कर 1590 रुपए का पार कारोबार कर रहा है। इस साल कंपनी का शेयर 50% से ज्यादा चढ़ा है। वहीं एक साल में अडाणी पोर्ट ने 107% का रिटर्न दिया है। 6 महीने में शेयर 30% से ज्यादा चढ़ा है। देश का सबसे बड़ा पोर्ट ऑपरेटर है अडाणी पोर्ट
अडाणी पोर्ट भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट पोर्ट ऑपरेटर और एंड-टु-एंड लॉजिस्टिक्स प्रोवाइडर है। इसके 13 पोर्ट और टर्मिनल देश की पोर्ट कैपेसिटी का करीब 24% का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसकी कैपेसिटी 580 MMTPA है। पहले इसका नाम गुजरात अडाणी पोर्ट लिमिटेड था। गौतम अडाणी ने 1998 में स्थापित की थी कंपनी
अडाणी पोर्ट्स के फाउंडर और चेयरमैन गौतम अडाणी हैं। उन्होंने 1998 में इस कंपनी को स्थापित किया था। गौतण अडाणी के बेटे करण अडाणी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO अश्वनी गुप्ता हैं। कंपनी में 1900 से ज्यादा एम्प्लॉइज काम करते हैं। अडाणी लॉजिस्टिक्स लिमिटेड, अडाणी पोर्ट्स की सब्सिडियरी है।