सुप्रीम कोर्ट ने रिजर्वेशन में कोटे में कोटा देने का फैसला सुनाया। यूक्रेन को पहला F-16 फाइटर जेट मिला। वहीं, पूर्व क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ का निधन हुआ। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… स्पोर्ट (SPORT) 1. भारतीय शूटर स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल जीता: 1 अगस्त को पेरिस ओलिंपिक में भारत को तीसरा मेडल मिला। 50 मीटर राइफल की मेंस कैटेगरी में शूटर स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। नेशनल (NATIONAL) 2. SC रिजर्वेशन में कोटे में कोटा मंजूर: 1 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने रिजर्वेशन कोटे को लेकर अपना 20 साल पुराना फैसला पलट दिया। राज्य सरकारें अब अनुसूचित जाति, यानी SC के रिजर्वेशन में कोटे में कोटा दे सकेंगी। नियुक्ति (APPOINTMENT) 3. विकास लखेरा ने असम राइफल्स DG का पदभार संभाला: 1 अगस्त को लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा ने असम राइफल्स के डायरेक्टर जनरल (DG) का पदभार ग्रहण किया। जनरल टीपीएस रावत के बाद विकास इस पद पर नियुक्त होने वाले दूसरे उत्तराखंड के अफसर हैं। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. यूक्रेन को पहला F-16 फाइटर जेट मिला: 31 जुलाई को अमेरिका ने यूक्रेन को पहला F-16 फाइटर जेट और नया एयर डिफेंस सिस्टम सौंपा। यूक्रेन इस फाइटर जेट और डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल रूस के खिलाफ जंग में करेगा। निधन (OBITUARY) 5. पूर्व क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ का निधन: 31 जुलाई को देर रात पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के हेड कोच रहे अंशुमान गायकवाड का निधन हो गया। 71 वर्षीय गायकवाड़ लंबे समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 01 अगस्त का इतिहास: 1920 में आज ही के दिन महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन शुरू किया था। इस दौरान स्टूडेंट्स ने स्कूलों और कॉलेजों में जाना बंद कर दिया, वकील और मजदूर भी हड़ताल पर चले गए। पूरे देश में विदेशी कपड़ों की होली जलाई जाने लगी। इससे विदेशी कपड़े का आयात कम हो गया।