देश के पूर्वी, पश्चिमी, मध्य और पूर्वोत्तर इलाकों मे मानसून खासा सक्रिय है। मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार (2 जुलाई) को 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा दो दिन के लिए रोक दी गई है। राज्य में 48 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट है। इसके चलते NDRF की 12 और SDRF की 60 टीमें तैनात की गई हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक राज्य में 11 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच मौसम विभाग ने कहा कि देश के ज्यादातर हिस्सों में अगस्त और सितंबर में सामान्य से ज्यादा यानी 106% बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वोत्तर, पूर्वी भारत, लद्दाख, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य भारत के कुछ हिस्से और प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से कम बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश में अगस्त के पहले ही दिन स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है, जो अगले 4 दिन तक बना रहेगा। मध्यप्रदेश में सीजन की 51% यानी 18.9 इंच बारिश हो चुकी है। यूपी में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। बीते 24 घंटे में 72 जिलों में 22.8 मिमी बारिश हुई। ये नॉर्मल से 175% ज्यादा है। वायनाड में मरने वालों की संख्या 293 हुई
केरल के वायनाड में तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 293 हो गई हैं। 130 लोग अस्पताल में हैं, जबकि 240 से ज्यादा लोग आज तीसरे दिन भी लापता हैं। मौसम विभाग ने आज (गुरुवार को) फिर से वायनाड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। डिजास्टर मैनेजमेंट टीम ने फिर से कुछ जगहों पर लैंडस्लाइड का खतरा जताया है। वहीं, आर्मी के जनरल कमांडर ऑफिसर मेजर जनरल वीटी मैथ्यू ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। अब हम केवल शवों को खोजने का काम कर रहे हैं। अगर हमें घरों में कोई फंसा मिलेगा तो उसे निकालेंगे। पूरी खबर पढ़ें… देशभर से बारिश की फोटोज… 3 अगस्त को 4 राज्यों में 20 सेमी से ज्यादा बारिश का अलर्ट