उत्तराखंड में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के बाद केदारनाथ यात्रा दो दिन के लिए रोक दी गई है। राज्य में 48 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट है। इसके चलते NDRF की 12 और SDRF की 60 टीमें तैनात की गई हैं। बारिश के कारण हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और नैनीताल में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि केदारनाथ में बादल फटने से पैदल रूट पर लिनचोली और भीमबली के पास 2000 से ज्यादा लोग फंसे हैं। इन्हें निकालने के लिए 5 हेलिकॉप्टर लगाए गए हैं। केदारनाथ रूट में फंसे यात्रियों को बचाने के लिए SDRF तैनात की गई है। मुनकटिया से 450 लोगों को सुरक्षित सोनप्रयाग पहुंचाया गया। बाकी लोगों का रेस्क्यू चिनूक और एमआई-17 हेलिकॉप्टर से हो रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार (2 अगस्त) को 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के 11 जिलों में भी आज भारी बारिश का अलर्ट है, जो अगले 4 दिन तक रहेगा। उत्तराखंड में वायुसेना के रेस्क्यू ऑपरेशन की 2 तस्वीरें… उत्तराखंड: राहत और बचाव में लगीं 72 टीमें
रुद्रप्रयाग के आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके राजवार के मुताबिक गौरीकुंड से शुरू होने वाला 16 किलोमीटर लंबा केदारनाथ ट्रैक घोड़ा पड़ाव, लिनचोली, बड़ी लिनचोली और भीमबली में क्षतिग्रस्त हो गया है। रामबाड़ा के पास दो पुल भी कल रात बह गए। राज्य सरकार ने केदारनाथ में फंसे लोगों को निकालने के लिए वायुसेना की मदद ली है। NDRF, INS की 12 टीमें और SDRF की 60 टीमें बचाव में लगी हुई हैं। हिमाचल में एक दिन में 5 जगह बादल फटे, 48 लोग लापता, मलबे में मिल रहे शव
1 अगस्त को हिमाचल प्रदेश में 5 जगह बादल फटने से 53 लोग लापता हो गए। इनमें से 5 के शव बरामद कर दिए गए, जबकि 48 लोग अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश में NDRF, SDRF, पुलिस और होम गार्ड जवान सर्च ऑपरेशन चलाए हुए हैं। शिमला के समेज में रेस्क्यू दल को अब तक कामयाबी नहीं मिल पाई। यहां लापता 36 लोगों में से एक का भी अब तक सुराग नहीं लग पाया। एक व्यक्ति के शरीर के कुछ अंग जरूर मिले हैं। मंडी की चौहारघाटी के राजबन गांव में भी 3 परिवार के 7 लोग अभी भी लापता हैं। 3 शव बरामद कर लिए गए हैं। कुल्लू के बागीपुल में भी एक ही परिवार के 5 सदस्य सहित 7 लोग लापता थे। इनमें महिला समेत 2 के शव मिल चुके हैं, जबकि 5 अभी भी लापता हैं। पढ़ें पूरी खबर… वायनाड में मरने वालों की संख्या 313 हुई
29 जुलाई को केरल के वायनाड में तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 313 हो गई हैं। 130 लोग अस्पताल में हैं, जबकि 240 से ज्यादा लोग आज भी लापता हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए वायनाड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। डिजास्टर मैनेजमेंट टीम ने फिर से कुछ जगहों पर लैंडस्लाइड का खतरा भी जताया है। वहीं, आर्मी के जनरल कमांडर ऑफिसर मेजर जनरल वीटी मैथ्यू ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। अब हम केवल शवों को खोजने का काम कर रहे हैं। अगर हमें घरों में कोई फंसा मिलेगा तो उसे निकालेंगे। पूरी खबर पढ़ें… देशभर से बारिश की फोटोज… 3 अगस्त को 4 राज्यों में 20 सेमी से ज्यादा बारिश का अलर्ट राज्यों में मौसम का हाल… मध्यप्रदेश : 11 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट मध्यप्रदेश के 11 जिलों में शुक्रवार – शनिवार दो दिन बारिश का रेड अलर्ट है। भोपाल में सुबह 5 बजे से रुक-रुककर कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। कलियासोत डैम के 3 गेट खोले गए हैं। भदभदा डैम के भी गेट खोले जाएंगे। आज सुबह 8 बजे तक नर्मदापुरम में तवा बांध के 5 गेट खोल दिए गए हैं। मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से सिस्टम स्ट्रॉन्ग है। यह 5 अगस्त तक जारी रहेगा। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान : अजमेर में भारी बारिश की चेतावनी; जयपुर के स्कूलों में आज छुट्टी राजस्थान में बुधवार रात से शुरू हुआ तेज बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी है। इसके चलते जयपुर में स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। वहीं, मौसम विभाग ने आज अजमेर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान के मुताबिक बारिश का ये दौर 5 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश : 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, एटा में छत गिरने से 2 की मौत, 4 गंभीर मौसम विभाग ने शुक्रवार को 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 48 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी है। इससे पहले बुधवार-गुरुवार को प्रदेश के 65 जिलों में कहीं तेज तो कहीं छिटपुट बारिश हुई। एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के कूकपुरा गांव में गुरुवार रात बारिश के चलते एक मकान की छत गिर गई। हादसे में परिवार के 6 लोग मलबे में दब गए। हादसे में 2 की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार : पटना समेत 26 जिलों में बारिश का अलर्ट, 48 घंटे में बिजली गिरने से 16 की मौत बिहार में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। गुरुवार को पटना, गया, छपरा समेत 12 से अधिक जिलों में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं, पिछले 48 घंटे में आकाशीय बिजली से 16 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने आज 26 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसमें 7 जिलों में भारी और 19 में हल्की बारिश की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़ : 25 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बलरामपुर में गाज गिरने से मां-बेटे की मौत मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में आज भारी बारिश का यलो और 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, सरगुजा संभाग के ज्यादातर हिस्सों में बहुत ज्यादा बारिश की चेतावनी दी गई है। बलरामपुर में खेत में काम कर रहे मां-बेटे की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, वाड्रफनगर के बरतीकला में गाज गिरने से 8 बकरियों और 2 गायों की भी जान चली गई। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड : बिजली गिरने से 3 दिन में 21 मौतें; आज 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। झारखंड में गुरुवार को भी बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हैं। प्रदेश में तीन दिन में अब तक बिजली गिरने से 21 लोगों की मौत हो चुकी है। 3 से 7 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा : बारिश का येलो अलर्ट, अंबाला में अब तक 140 मिमी बारिश
हरियाणा में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। 24 घंटे में हरियाणा में भारी बारिश देखने को मिली है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। सिरसा और हिसार में जहां पारा 41 डिग्री के करीब पहुंच गया था, वहां अधिकतम पारे में करीब 13 डिग्री की गिरावट आई है। पढें पूरी खबर…