पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह इन दिनों बीमार चल रहे हैं। वे 11 अगस्त को UK जा कर म्यूजिकल शो करने वाले थे। हालांकि उन्होंने यह शो खराब हेल्थ की वजह से पोस्टपोन कर दिया है। गुरुवार को सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नोट शेयर कर फैंस के साथ यह जानकारी साझा की है। इस नोट में उन्होंने फैंस से माफी भी मांगी है। साथ में उन्होंने बताया कि अब यह शो सितंबर में होगा। मेडिकल रीजन्स की वजह से पोस्टपोन करना पड़ा शो अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम नोट में लिखा- प्यारे फैंस, मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि मेडिकल रीजन्स की वजह से मुझे हमारे अगस्त के म्यूजिक इवेंट को पोस्टपोन करना पड़ रहा है। मैं जानता हूं कि आप इस शो के लिए कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मुझे आपकी निराशा के लिए सचमुच खेद है। आपका प्यार और सपोर्ट ही मेरी ताकत है। नोट के लास्ट में अरिजीत ने लिखा- आपकी समझ, धैर्य और अटूट प्यार के लिए धन्यवाद। मैं आप सभी के साथ ना भूलने वाली यादें को इक्ट्ठा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता हूं। अरिजीत ने यह भी कहा कि आने वाले समय में जब वे फैंस से मिलेंगे, तब वह पल बहुत शानदार होगा। अरिजीत का यह पोस्ट सामने आते ही फैंस उनकी हेल्थ को लेकर परेशान हो गए हैं। वे अरिजीत के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें, अरिजीत सिंह अपना यूके टूर 11 अगस्त को मैनचेस्टर के को-ऑप लाइव एरेना में परफॉर्म कर शुरू करने वाले थे। अगर ऐसा होता तो वे इस प्लेस पर परफॉर्मेंस देने वाले पहले साउथ एशिया आर्टिस्ट होते। कॉन्सर्ट की नई डेट सामने आई मिली जानकारी के मुताबित, अरिजीत का यह कॉन्सर्ट 15 सितंबर को लंदन में, 16 को बरघिंगम, 19 को रॉटरडैम और 22 सितंबर को मैनचेस्टर में होगा।