हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 2 अगस्त को बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 885 अंक की गिरावट के साथ 80,981 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 311 अंक की गिरावट रही, ये 24,699 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 25 में गिरावट और केवल 5 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 42 में गिरावट और 8 में तेजी रही। रिजल्ट के बाद जोमैटो के शेयर में 17% से ज्यादा की तेजी रही
फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमैटो के शेयर में आज 19% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। हालांकि, दिनभर कारोबार करने के बाद कंपनी का शेयर 12.24% की तेजी के साथ 262.74 के स्तर पर बंद हुआ। दरअसल, अप्रैल-जून तिमाही में जोमैटो का मुनाफा सालाना आधार पर 126.5 गुना बढ़कर 253 करोड़ रुपए हो गया है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 2 करोड़ रुपए था। इसी का असर आज कंपनी के शेयर में देखने को मिल रहा है। जोमैटो ने बीते दिन 1 अगस्त को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें… ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का IPO ओपन हुआ
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज ओपन हो गया है। निवेशक 6 अगस्त तक इसके लिए बिडिंग कर सकेंगे। 9 अगस्त को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। इसी के साथ यह पहली लिस्टेड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बन जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें… एशियाई बाजार में भी आज गिरावट कल शेयर बाजार ने नया ऑल टाइम हाई बनाया था
इससे पहले कल यानी 1 अगस्त को शेयर बाजार ने नया ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 82,129 और निफ्टी ने 25,078 का स्तर छुआ था। हालांकि, इसके बाद बाजार थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 126 अंक की बढ़त के साथ 81,867 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 59 अंक की तेजी रही, ये 25,010 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में ही गिरावट देखने को मिली थी।