एडटेक कंपनी बायजूस पर अब दिवालिया का मामला नहीं चलेगा। नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने शुक्रवार को बायजू रवींद्रन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI के बीच हुए समझौते को मंजूर कर लिया है। दोनों पक्षों के बीच यह समझौता 31 जुलाई को हुआ था। एडटेक स्टार्टअप BCCI को स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट का बकाया 158 करोड़ रुपए देने को राजी हो गई। बायजूस को इस राशि का भुगतान आज (शुक्रवार, 2 अगस्त) और 9 अगस्त को करना है। कंपनी का कंट्रोल फिर बायजू रवींद्रन के पास
NCLAT की ओर से समझौता स्वीकार करने के साथ ही कंपनी का नियंत्रण अब बायजू रवींद्रन के पास वापस आ गया है। NCLAT ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूलन (NCLT) के 16 जुलाई के आदेश को निलंबित कर दिया है, जिसमें कंपनी पर दिवालिया कार्रवाई शुरू करने को कहा गया था। अमेरिकी लेंडर्स की याचिका खारिज
BCCI और बायजूस के बीच समझौते का विरोध थिंक एंड लर्न को कर्ज देने वाले अमेरिकी लेंडर्स ने किया था। हालांकि NCLT ने पाया कि दोनों पक्षों के बीच यह समझौता कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स (CoC) यानी कंपनी में पैसा लगाने वालों के सामने हुआ है। साथ ही, समझौते के तहत दी जाने वाली राशि का सोर्स भी उचित है। समझौते पर अमेरिका बेस्ड लेंडर्स ने सवाल उठाए थे… बायजू रवींद्रन के भाई ने कहा पर्सलन फंड से चुकाएंगे
बायजू रवींद्रन के भाई और थिंक एंड लर्न में सबसे बड़े स्टेक-होल्डर रिजू रवींद्रन ने बताया कि सेटलमेंट की राशि उनकी पर्सनल फंड है, जो 2015 से 2022 से बीच कंपनी के शेयर बेचकर जुटाए गए थे। NCLAT ने कहा- समझौते के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
समझौते को स्वीकार करते हुए NCLAT ने कहा ‘दोनों पक्षों की ओर से दिए गए अंडरटेकिंग और एफिडेविड के आधार पर समझौते को मंजूरी दी जाती है और आदेश (दिवालिया कार्रवाई) को रद्द किया जाता है। हालांकि समझौते के शर्तों का उल्लंघन करने पर इंसॉल्वेंसी यानी दिवालिया कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।’ 2019 में स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट हुआ था
बायजू रवींद्रन के भाई रिजू ने समझौते के तुरंत बाद ही BCCI को 50 करोड़ रुपए दिया। रिजू कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारकों में से एक हैं। बायजूस की पेरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड और BCCI के बीच 2019 में टीम इंडिया की जर्सी के लिए स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट हुआ था। ये खबर भी पढ़ें… बायजूस BCCI को 158 करोड़ रुपए देने को तैयार: कंपनी 2 और 9 अगस्त को किश्तों में करेगी भुगतान; एक साल पुराना विवाद खत्म एडटेक कंपनी बायजूस स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट के बकाया 158 करोड़ रुपए BCCI को देने को राजी हो गई है। कंपनी के फाउंडर बायजू रवींद्रन के वकीलों ने 31 जुलाई को नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) में इसकी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… बायजूस के खिलाफ दिवालिया कार्रवाई शुरू होगी: NCLT ने BCCI की याचिका मंजूर की, कंपनी ने टीम इंडिया की स्पॉन्सरशिप के ₹158 करोड़ नहीं चुकाए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने एडटेक कंपनी बायजूस के खिलाफ दिवालिया कार्रवाई शुरू करने के लिए BCCI की याचिका स्वीकार कर ली है। ये मामला भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी के लिए बायजूस और BCCI के बीच स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…