जेनेट यांग दोबारा AMPAS की अध्यक्ष बनीं। तुर्किये सरकार ने इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगा दिया। वहीं, भारत ने मालदीव को दो बंदरगाह दिए। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. तुर्किये में इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगा: 2 अगस्त को तुर्किये ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बैन लगा दिया। देश के सूचना प्रौद्योगिकी नियमाक ने बैन की जानकारी दी, लेकिन इसका कोई कारण या अवधि नहीं बताई है। 2. जेनेट यांग दोबारा AMPAS की अध्यक्ष बनीं: 2 अगस्त को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) ने जेनेट यांग को दोबारा अध्यक्ष चुना। वे 2022 में पहली बार फिल्म एकेडमी की अध्यक्ष बनीं थीं। स्पोर्ट (SPORT) 3. जॉन अब्राहम ने इंडियन रेसिंग फेस्टिवल में रेसिंग टीम खरीदी: 2 अगस्त को जॉन अब्राहम गोवा एसेस रेसिंग टीम के मालिक बने। जॉन की रेसिंग टीम मोटरस्पोर्ट इवेंट इंडियन रेसिंग फेस्टिवल 2024 में हिस्सा लेगी। नेशनल (NATIONAL) 4. भारत ने मालदीव को दो बंदरगाह दिए:1 अगस्त को केंद्र सरकार ने मालदीव को दो अतिरिक्त बंदरगाह देने की घोषणा की है। अब मालदीव गुड्स एक्सपोर्ट के लिए कांडला सागर (INIXY1) और विशाखापट्टनम सागर बंदरगाह (INYTZ1) का इस्तेमाल कर सकेगा। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 02 अगस्त का इतिहास: 1858 में आज ही के दिन ब्रिटिश संसद में भारत सरकार अधिनियम पास हुआ था। इसके जरिए भारत का शासन ब्रिटिश क्राउन के पास चला गया और देश पर इंग्लैंड की संसद का सीधा कंट्रोल हो गया था। ईस्ट इंडिया कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर और बोर्ड ऑफ कंट्रोल को खत्म कर दिया गया था। ब्रिटिश संसद में भारत के मंत्री का पद खत्म कर 15 मेंबर्स की इंडियन काउंसिल का गठन किया गया और भारत के गवर्नर जनरल को वायसराय कहा जाने लगा।