सेट पर हुआ था राजामौली की वाइफ का एक्सीडेंट:60 किमी दूर था हॉस्पिटल, डायरेक्टर बोले- उस वक्त भी भगवान से प्रार्थना नहीं की

फिल्ममेकर एसएस राजामौली पर बेस्ड डॉक्यूमेंट्री ‘मॉडर्न मास्टर्स’ हाल ही में रिलीज हुई है। इसमें डायरेक्टर ने वाइफ के साथ हुए एक एक्सीडेंट का जिक्र करके सबको चौंका दिया है। राजामौली ने बताया कि यह हादसा उनकी पत्नी रमा राजामौली के साथ 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘मगधीरा’ के सेट पर हुआ था। मैं बेहद शॉक्ड था, टूटकर रोने लगा: राजामौली
इंसीडेंट के बारे में बात करते हुए राजामौली ने कहा कि वो उस मौके पर बेहद शॉक्ड हो गए थे और टूटकर रोने लगे थे। उन्होंने इस दौरान हर उस डॉक्टर को कॉल किया जिसे वो जानते थे क्योंकि इस एक्सीडेंट के बाद उनकी पत्नी का बहुत खून बह गया था और वो कमर के नीचे के हिस्से में पैरालाइज्ड हो गई थीं। ‘इस दौरान मैंने भगवान से प्रार्थना नहीं की’
राजामौली ने कहा, ‘सबसे करीबी हॉस्पिटल 60 किमी दूर था। मैं बुरी तरह डर गया था। मेरे दिमाग में बार-बार एक ख्याल आ रहा था कि क्या मैं भगवान से मेरी मदद करने के लिए प्रार्थना कर रहा हूं ? पर मैंने वैसा नहीं किया। मैं बस बुरी तरह रो पड़ा। लगातार डॉक्टरों को कॉल करता रहा और उस वक्त मुझसे जो बन सकता था, वो सब किया।’ मेरा काम ही मेरा भगवान है: राजामौली
डायरेक्टर ने आगे बताया, ‘एक वक्त था जब मैंने अपने जीवन में कर्म योग चुना था। मेरे लिए मेरा काम ही मेरा भगवान है। मेरे मन में सिनेमा के लिए बहुत इज्जत है।’ ‘बाहुबली’ फेम डायरेक्टर राजामौली ने कुछ सालों पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि वाे नास्तिक हैं। 2 अगस्त को रिलीज हुई ‘मॉडर्न मास्टर्स’
इस डॉक्यूमेंट्री में राजामौली के विजन और उनके काम करने का तरीके पर डिटेल्ड जानकारी दी गई है। इसमें उनके साथ काम करने वाले एक्टर्स प्रभास, जूनियर एनटीआर और राम चरण समेत कई बड़े कलाकारों से भी बात करके डायरेक्टर के प्रति उनका नजरिए पेश किया गया है। यह डॉक्यूमेंट्री 2 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुई।