अमेरिका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के पति डगलस एमहॉफ ने माना है कि उनका शादी के बाद दूसरी महिला से अफेयर था। अमेरिकी मीडिया CNN से बात करते हुए डग ने कहा, “मेरी पहली पत्नी का नाम केर्स्टिन था। हमारे बीच में कुछ दिक्कतें चल रही थीं। मैंने अपनी गलतियों की जिम्मेदारी ली और अगले कुछ सालों में अपने रिश्ते को बेहतर किया था।” दरअसल, ब्रिटेन के मीडिया हाउस डेली मेल ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि एमहॉफ का अपने बच्चों के स्कूल की टीचर नाजेन नेलर के साथ एफेयर था। वह प्रेग्नेंट भी थी इसकी वजह से उनकी पहली शादी टूट गई। हालांकि, बाद में नेलर ने बच्चा रखने से इनकार कर दिया। उस वक्त डग एमहॉफ के केर्स्टिन से 2 बच्चे (कोल और एला) थे। रिपोर्ट के मुताबिक, अफेयर का खुलासा होने के बाद नेलर को स्कूल में टीचर की नौकरी छोड़नी पड़ी थी। 2009 में शादी के 19 साल बाद डगलस और केर्स्टिन का तलाक हो गया था। पहली नजर में डगलस को पसंद आ गई थीं कमला
कमला हैरिस और डगलस की साल 2014 में शादी हुई थी। यह कमला की पहली शादी और डगलस की दूसरी शादी थी। दोनों की मुलाकात एक ब्लाइंड डेट पर हुई थी, जो उनके दोस्तों ने रखी थी। डगलस ने बताया कि उन्हें पहली नजर में ही कमला से प्यार हो गया था। डेट पर जाने से पहले ही कमला ने गूगल पर डगलस के बारे में पढ़ लिया था। 1 साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने 2014 में शादी कर ली थी। CBS न्यूज के मुताबिक, शादी के वक्त हैरिस को डगलस के अफेयर के बारे में पता था। ‘डगलस बेहतरीन पिता और मेरे अच्छे दोस्त’
2020 में बाइडेन के चुनावी कैंपेन में जब कमला हैरिस को उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था, तब बाइडेन की टीम को भी डगलस के अफेयर की जानकारी दी गई थी। डगलस की पहली पत्नी केर्स्टिन ने भी शनिवार को डगलस का बचाव किया। उन्होंने कहा, “हम दोनों ने कई कारणों से शादी खत्म करने का फैसला लिया था। वे एक बेहतरीन पिता हैं। साथ ही मेरे बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। डगलस, कमला और मेरे बीच में तालमेल है और हम अपने परिवार के लिए बेहद खुश हैं।” यह खबर भी पढ़ें… भारतवंशी कमला अमेरिका में राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगी:डेमोक्रेटिक पार्टी से बहुमत मिला; यह चुनाव लड़ने वाली पहली अश्वेत महिला बनेंगी, बाइडेन बोले- आप पर गर्व अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी से भारतीय मूल की कमला हैरिस राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगी। पार्टी में 1 अगस्त से शुरू हुई ऑनलाइन वोटिंग में 28 घंटे बाद ही उन्हें 2350 से ज्यादा डेलीगेट्स का समर्थन मिल गया है। इसी के साथ उन्होंने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें…