सोमवार, 5 अगस्त को मेष राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है। मिथुन राशि के लोग समय का सही इस्तेमाल करेंगे तो बेहतर रहेगा। सिंह राशि के लोग रिस्क लेने से बचें, वर्ना नुकसान हो सकता है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… मेष – ACE OF PENTACLES दिन की शुरुआत में लाभ हो सकता है। आपके कर्मों को सकारात्मक फल मिलेगा। कठिन काम आसानी से सुलझेंगे। इस कारण विचारों में बड़ा बदलाव आएगा। पुराने रिश्तों का तनाव दूर होगा, हर एक व्यक्ति के साथ बातचीत ठीक होने लगेगी। करियर : काम संबंधी बड़े निर्णय लेने के से फायदा होगा। लव : रिलेशनशिप को महत्व दें, एक-दूसरे की गलती को माफ करना सीखें। हेल्थ : एसिडिटी के कारण तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 3 वृषभ – TEN OF CUPS काम और पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। सेहत को नजरअंदाज करने से बेचैनी बढ़ेगी। इसका असर आपके व्यवहार पर होगा और रिश्तों में भी तनाव बढ़ सकता है। व्यक्तिगत जीवन के हर एक पहलू पर ध्यान दें। करियर : करियर से जुड़ा जो निर्णय सोच-समझकर लें, इसका असर पारिवारिक जीवन पर हो सकता है, इस बात का ध्यान रखें। लव : पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा। हेल्थ : वजन में अचानक बदलाव आएगा, चिंता हो सकती है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 5 मिथुन – TWO OF PENTACLES जिन बातों में दुविधा है, उन पर गहराई से विचार करें। किसी भी काम के लिए जरूरत से अधिक वक्त जाया न हो, इस बात का ध्यान रखें। अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। आगे बढ़ने की कोशिश करें। अपेक्षा के अनुसार सफलता मिलने से मेहनत बढ़ाएंगे। करियर : पैसों के कारण कुछ काम रुकने की संभावना है, लेकिन चिंता का कारण नहीं है। लव : पार्टनर के दबाव की वजह से नकारात्मकता महसूस होगी। हेल्थ : पीठ दर्द की परेशानी हो सकती है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 6 कर्क – WHEEL OF FORTUNE अधिकतर बातें आपके पक्ष में होंगी। पुराने कामों को पूरा करना आपके लिए संभव हो सकता है। अपयश दूर करने का रास्ता मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने से व्यक्तिगत जीवन से जुड़े निर्णय पूरे विश्वास के साथ ले पाएंगे। करियर : उच्च शिक्षा से संबंधित मौका मिलेगा। व्यापारियों के लिए सकारात्मक समय की शुरुआत हो रही है। लव : रिलेशनशिप संबंधी तनाव दूर होगा, एक-दूसरे के लिए फिर से आकर्षण महसूस होगा। हेल्थ : सेहत को ठीक करने के लिए किए गए प्रयत्न सफल होंगे। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 4 सिंह – THE FOOL ज्यादा रिस्क न लें। परिवार के सुझावों पर ध्यान दें। डर की वजह से कुछ लापरवाही हो सकती है। विवादों से बचना होगा। नकारात्मकता और अकेलापन न बढ़ने दें। करियर : विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए किसी व्यक्ति से आर्थिक मदद या स्कॉलरशिप मिल सकती है। लव : रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए कठिन समय में एक-दूसरे के साथ संतुलन बनाए रखें। हेल्थ : शुगर संबंधी तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 1 कन्या – TWO OF CUPS किसी भी विवाद को तुरंत सुलझाने की कोशिश करें। बड़े लेन-देन करते समय परिवार के लोगों की राय लें। जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन चिंता का कारण नहीं है। कुछ बातों का अनुभव न होने से विश्वास की कमी महसूस होगी। करियर : टेक्निकल या आईटी से जुड़े लोगों को अपेक्षा के अनुसार काम मिलेगा, इस कारण काम संबंधी डेडिकेशन बढ़ सकता है। लव : पार्टनर से नाराजगी न रखें, उनके पक्ष को समझें। हेल्थ : सिर दर्द हो सकता है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 9 तुला – JUDGEMENT काम कठिन न होने के बाद भी डर क्यों रहे हैं, इस बात पर गौर करें। नकारात्मक बातों से दूर रहें। समय मिश्रित फलदाई रहेगा। इसलिए आप चिंता न करें। काम के अनुसार मेहनत करके प्रयत्न जारी रखें। करियर : अपने कार्य क्षेत्र में महिलाओं को आसानी से प्रगति प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई में रुचि बढ़ाने की कोशिश करें। लव : परिवार के विरोध के कारण नकारात्मकता महसूस हो सकती है। लव रिलेशनशिप में सतर्क रहें। हेल्थ : लो बीपी के कारण तकलीफ होगी। लकी कलर : ग्रे लकी नंबर : 7 वृश्चिक – THE DEVIL अपनी अपेक्षाओं को सीमित रखें। बढ़ रहे लालच की वजह से गलत मार्ग का चुनाव किया जा सकता है। किसी भी व्यक्ति की मदद करते समय सोच-विचार जरूर करें। जटिल बातों को सुलझाने के लिए संयम से काम करें। करियर : करियर संबंधी नाराजगी दूर होगी, नई ऊर्जा के साथ दोबारा काम शुरू हो सकता है। लव : पार्टनर्स को रिलेशनशिप के लिए निष्ठा बनाए रखनी होगी। हेल्थ : गले की खराश और खांसी की तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 8 धनु – PAGE OF PENTACLES आज पैसों से संबंधित चिंता हो सकती है। योजना के अनुसार आप काम करने की कोशिश करें। खुद पर भरोसा रखें। बड़े निवेश के बारे में सोच-विचार करेंगे, लेकिन वर्तमान की जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देना होगा। परिवार की वजह से आपका नुकसान होने की संभावना है। अपनी क्षमता के अनुसार ही मदद करें। करियर : काम की जगह आ रहे बदलावों को स्वीकार करें। लव : पार्टनर की हर एक बात में उनका विरोध करना गलत है, इस बात को समझने की आवश्यकता होगी। हेल्थ : ठीक से आराम न करने से सेहत खराब हो सकती है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 2 मकर – THREE OF PENTACLES व्यक्तिगत जीवन चर्चा बाहरी लोगों से न करें, वर्ना मानहानि हो सकती है। कुछ लोग आपके बारे में गलत बातें फैला सकते हैं। पारिवारिक जीवन में बदलाव करने के लिए प्रयत्न बढ़ाने होंगे। पुरानी बातों को भूल कर रिश्ते सुधारने पर ध्यान दें। करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान दूर करने का मौका मिलेगा। लव : परिवार के सुझाए पर विचार करें। विवाह जल्दी ही तय होने की संभावना है। हेल्थ : पेट संबंधी दिक्कत बढ़ सकती है, खान-पान का ध्यान रखें। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 3 कुंभ – TEN OF SWORDS क्षमता होने के बाद भी वक्त का सही इस्तेमाल न करने से नुकसान हो सकता है। गलत बातों पर ध्यान न दें। कार्यक्षमता का सही उपयोग करें। खुद को दोष न देते हुए केवल सुधार करने पर ध्यान देना होगा। मानसिक स्थिति का खास ध्यान रखें। करियर : काम की जगह बिगड़ रहे संबंधों के कारण तनाव रहेगा, लेकिन इससे कोई नुकसान नहीं होगा। लव : एक-दूसरे के लिए गलतफहमी दूर करें। हेल्थ : नींद संबंधी परेशानी हो सकती है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 4 मीन – KING OF SWORDS अपनी जिम्मेदारी और काम पर ध्यान देने की कोशिश करें। आपके काम की वजह से लोगों को प्रेरणा मिलेगी। कठिन समय में समस्याओं का सामना करने से अपने व्यक्तित्व के सकारात्मक पहलुओं के बारे में जागरूकता महसूस होगी। करियर : काम की जगह सतर्क रहना होगा। लव : रिलेशनशिप के लिए नकारात्मक विचार न रखें। हेल्थ : घुटनों से संबंधित तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 9