एमपी के सागर में दीवार गिरी, 9 बच्चों की मौत:शिवलिंग बनाने के दौरान हादसा; CM ने कलेक्टर, एसपी और एसडीएम को हटाया

सागर में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हैं। बच्चों की उम्र 8 से 15 साल के बीच है। हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे रहली विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर में हुआ। जेसीबी से मलबा हटाकर शव और घायल बच्चों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद देर रात सागर कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी अभिषेक तिवारी और एसडीएम संदीप सिंह को हटा दिया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुर में पदस्थ डॉ. हरिओम बंसल को निलंबित कर दिया गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि कलेक्टर, एसपी और एसडीएम (सागर) को हटाने के निर्देश दिए है। रायसेन एसपी विकास कुमार सहवाल अब सागर के नए एसपी होंगे। छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर को सागर कलेक्टर बनाया गया है। इससे पहले शाहपुर नगर परिषद के सीएमओ धनंजय गुमास्ता और उप यंत्री वीर विक्रम सिंह पर निलंबित की कार्रवाई की है। इधर, पुलिस ने जर्जर मकान के मालिक मुलू कुशवाहा और कथा का आयोजन कराने वाले शिव पटेल, संजीव पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इन तीनों को हिरासत में भी ले लिया गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने ये ट्वीट किया – पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। इससे पहले राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 1 लाख की आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई। प्रधानमंत्री ऑफिस की ओर से ये ट्वीट किया गया – कथा स्थल पर चल रहा था शिवलिंग निर्माण, तभी हुआ हादसा दरअसल, शाहपुर में हरदौल मंदिर के पास शिव पटेल नाम के शख्स भागवत कथा का आयोजन करा रहे हैं। कथा 2 अगस्त से चल रही है। रविवार को सुबह से कथा स्थल पर पार्थिव शिवलिंग का निर्माण चल रहा था। रविवार की छुट्टी होने के कारण शिवलिंग बनाने के लिए बच्चे भी बड़ी संख्या में आए थे। इस दौरान अचानक दीवार गिर पड़ी। जिस जगह बच्चे बैठकर शिवलिंग बना रहे थे, उससे लगे मकान की दीवार अचानक ढह गई। यह मकान करीब 50 साल पुराना है। लगातार हो रही बारिश की वजह से कमजोर हो रहा था। जहां हादसा हुआ, वहां की जमीन भी पानी की वजह से धंस गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नगर परिषद कर्मचारी, पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। ​​​​​​रहली विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव मौके पर पहुंचे। ये हुए घायल 50 साल पुराना मकान था जिस मकान की दीवार गिरी है, वह मुलू कुशवाहा का है। मकान करीब 50 साल पुराना है। सागर में लगातार हो रही बारिश की वजह से मंदिर से लगी जमीन की मिट्‌टी भी धंस गई थी, जिससे हादसा हुआ। सीएम ने दी 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद सीएम डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है। शाजापुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि निजी भवन के पास बच्चे खेल रहे थे।उनके दबने की सूचना मुझे मिली है। तत्काल बचाव कार्य के आदेश दिए गए हैं। हमारे मंत्री और विधायक घटनास्थल पर मौजूद हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश में ऐसे भवन है, सरकार एक बार फिर उन पर कार्रवाई करेगी। मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 1 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी । इस तरह की घटना न हो इसके लिए जर्जर भवनों की समीक्षा की जाएगी। पूरे प्रदेश में होगी जर्जर भवनों की जांच सागर में शाहपुर हादसे के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव एक्शन में आ गए है। उन्होंने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि जर्जर भवनों को चिन्हित करके कार्यवाही की जाए। इससे घटना की पुनरावृत्ति अब ना हो। कर्तव्य से लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने जताया शोक कमलनाथ ने भी जताया दुख नेता प्रतिपक्ष ने कहा- पुरानी इमारतों को हटाया जाए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- सागर के शहपुर में पुरानी दीवार गिरने से 9 बच्चों की मृत्यु हो गई। कल ऐसी ही दुखद घटना रीवा जिले के गढ़ में भी हुई थी। यहां दीवार गिरने से 4 स्कूली बच्चों की मृत्यु हुई थी। लगातार दो दिन हुए ऐसे हादसे संकेत देते हैं कि शासन और प्रशासन को अब इस दिशा में सतर्कता बरतने की जरूरत है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा- पुरानी इमारतों को समय रहते हटाया जाए। इस काम को तत्काल शुरू किया जाना चाहिए और इसमें किसी तरह का कोई दबाव सहन नहीं किया जाए। जो इमारत पुरानी है और खतरनाक है, उसे गिराना जरूरी समझा जाए। अब ऐसा कोई हादसा न हो, जो मासूमों के लिए जानलेवा साबित हो। ये खबर भी पढ़ें… दीवार गिरने से 4 बच्चों की मौत:मृतकों में 3 भाई-बहन रीवा में स्कूल से घर लौट रहे बच्चों पर अचानक एक जर्जर मकान की दीवार गिर पड़ी। मलबे में दबने से 4 बच्चों की मौत हो गई। चार बच्चे घायल हैं। हादसा गढ़ कस्बे में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। बच्चे सनराइज पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। मृतक 3 बच्चे एक ही परिवार के हैं और भाई-बहन हैं। पूरी खबर पढ़ें… दीवार ढहने से 6 बहनों ने खोया इकलौता भाई:एक ही परिवार के 3 समेत 4 बच्चों ने गंवाई जान रीवा के गढ़ में शनिवार को दीवार गिरने से दो सगे भाई-बहन समेत 4 बच्चों की मौत हो गई। दीवार सनराइज पब्लिक स्कूल से सटकर बनी थी। उसी के बगल से बने रास्ते पर रोज स्कूली बच्चे गुजरते थे। पुलिस ने इस मामले में मकान मालिक दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। 20 साल पुरानी, 30 फीट लंबी और 7 फीट ऊंची यह दीवार लंबे समय से जर्जर थी। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान में ट्रक से टकराई कार, रतलाम के भाई-बहन सहित 4 की मौत राजस्थान के सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह 7 बजे एक कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में भाई-बहन समेत 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई‌। 6 लोग घायल हो गए। हादसा सूरवाल थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरा गांव के पास हुआ। हादसे के मृतक रतलाम जिले के विक्रमगढ़ के रहने वाले थे।​ पूरी खबर पढ़ें…​​​​​​