जरूरत की खबर- हैकर्स ने फेसबुक, इंस्टाग्राम अकाउंट किया हैक:अपना सोशल मीडिया अकाउंट कैसे सिक्योर रखें, ऑन करें ये सेटिंग्स

हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट (X) पर एक लड़की श्रेया ने वीडियो पोस्ट कर अपना एक अनुभव शेयर किया है। श्रेया बाकी दिनों की तरह इंस्टाग्राम पर अपने रिश्तेदार से चैट कर रही थी। तभी उसे एक रिश्तेदार का मैसेज आया, जिसने किसी कॉन्टेस्ट में जीतने के लिए उसे वोट करने के लिए कहा। श्रेया ने भी मदद करने के लिए वोट सबमिट करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद श्रेया ने अपने रिश्तेदार को इंस्टाग्राम पर ही मामले की जानकारी दी। रिश्तेदार ने श्रेया से कहा कि ईमेल आईडी भेजो। उस पर OTP आएगा, वह बता देना। OTP सबमिट करने पर आपका वोट पड़ जाएगा। इस पर श्रेया ने ईमेल पर आए OTP को शेयर कर दिया। अगले दिन श्रेया को उसके करीबियों के कॉल आने लगे। लोगों ने बताया कि उसके इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट से गलत फोटो पोस्ट की जा रही हैं। जब श्रेया ने अपने अकाउंट्स खोलने की कोशिश की तो वह खुले नहीं। दरअसल उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो चुके थे और रिश्तेदार बनकर OTP भेजने वाला दरअसल एक हैकर था। साइबर सुरक्षा कंपनी सर्फशार्क के एक डेटा के मुताबिक भारत में 2023 में 53 लाख ऑनलाइन अकाउंट्स हैक हुए, जो दुनियाभर के देशों की सूची में 5वें स्थान पर है। वहीं वैश्विक स्तर पर कुल 29.98 करोड़ अकाउंट्स हैक हुए, जिसमें अमेरिका में सबसे ज्यादा अकाउंट्स हैक की घटनाएं सामने आईं। इसलिए आज जरूरत की खबर में बात करेंगे कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट को कैसे सेफ रखें? साथ ही जानेंगे कि- सवाल- फेसबुक हैक हुआ है या नहीं, यह कैसे पता करें? जवाब- अगर आपको संदेह है कि आपका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है तो उसकी जांच करना बेहद आसान है। नीचे दिए ग्राफिक से इसे समझिए। अगर आपका अकाउंट किसी ऐसी डिवाइस में लॉगिन है, जिसे आप नहीं जानते तो तुरंत लॉग आउट करें और अपना पासवर्ड बदलें। लॉग आउट करने के लिए पासवर्ड और सिक्योरिटी के ऑप्शन पर जाकर, जिस डिवाइस को आप नहीं पहचानते, उस पर निशान लगाएं और कंफर्म करें। इससे वह डिलीट हो जाएगा। सवाल- यह कैसे पता चलेगा कि फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है? जवाब- आपका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है या नहीं, यह जानने के कई अलग-अलग तरीके हैं। आमतौर पर आप इन संकेतों से पहचान सकते हैं। जैसेकि- बदला हुआ यूजरनेम, ई-मेल आईडी या पासवर्ड अगर आपका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है तो हैकर के पास आपकी प्रोफाइल में बदलाव करने की पूरी छूट होती है। इससे हैकर आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकता है। आपका यूजरनेम, ई-मेल आईडी या पासवर्ड बदल सकता है, जिससे आप ID को लॉगिन नहीं कर पाएंगे। अनचाहे मैसेज भेजना अगर आपको अपनी फेसबुक चैट में ऐसे मैसेज दिख रहे हैं, जो आपने नहीं भेजे हैं तो आपका अकाउंट हैक हो सकता है। हैकर्स आपके नाम का इस्तेमाल कर आपके दोस्तों से पैसे की डिमांड कर सकते हैं। इसके अलावा किसी को धमकी भरे मैसेज भेजे सकते हैं, जिससे आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। इसलिए अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम के चैट बॉक्स को हमेशा चेक करते रहें। आपकी टाइमलाइन पर अजीब पोस्ट आपकी टाइमलाइन से अजीबोगरीब पोस्ट अकाउंट के हैक होने का संकेत है। हैकर आपके अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट कर सकते हैं। उनका लक्ष्य आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना या किसी लिंक से आपके सोशल मीडिया के दोस्तों को नुकसान पहुंचाना हो सकता है। अगर आपके अकाउंट से कोई ऐसी गतिविधि हो रही है तो तुरंत सतर्क हो जाएं क्योंकि एक बार जब हैकर्स आपके अकाउंट तक पहुंच जाते हैं तो वे आपको ID से बाहर निकालने का प्रयास करेंगे। जिससे आप ID को लॉगिन न कर पाएं। सवाल- फेसबुक और इंस्टाग्राम को हैक होने से कैसे बचा सकते हैं? जवाब- अगर आप अपने अकाउंट को हैक होने से बचना चाहते हैं तो नीचे ग्राफिक में दिए ये तरीके अपना सकते हैं। सवाल- कोई फेसबुक अकाउंट को लॉगिन करने में कामयाब हो जाता है तो तुरंत कैसे पहचानें? जवाब- अगर कोई आपके फेसबुक अकाउंट को लॉगिन करने में कामयाब हो जाता है तो आप अकाउंट की एक सेटिंग ऑन कर सकते हैं। यह सेटिंग आपको सचेत कर देगी ताकि आप तुरंत जान सकें कि कोई अकाउंट को लॉगिन करने का प्रयास कर रहा है। ऐसे करें सेटिंग को एक्टिव सवाल- फेसबुक या इंस्टाग्राम हैक हो जाए तो क्या करें? जवाब- अगर आपका फेसबुक या इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है और आप साइन इन नहीं कर पा रहे हैं तो तुरंत इस पर एक्शन लें। अगर फेसबुक अकाउंट लॉगिन न हो तो अगर इंस्टाग्राम अकाउंट लॉगिन न हो तो