शेख हसीना को छोड़कर मिलिट्री प्लेन बांग्लादेश लौटा:प्रदर्शनकारी छात्रों की घोषणा- अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर होंगे नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस

बांग्लादेश में हिंसा के बीच भारत पहुंचीं शेख हसीना का मिलिट्री प्लेन मंगलवार सुबह हिंडन एयरबेस से रवाना हो गया है। प्लेन कहां गया है, इसकी जानकारी नहीं है। प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद हसीना सोमवार (5 अगस्त) को भारत पहुंची थीं। वे लंदन या फिनलैंड जा सकती हैं। हसीना के खिलाफ 2 महीने से जारी प्रदर्शन में सोमवार को जमकर हिंसा हुई थी। हसीना इसके बाद ढाका से अगरतला के रास्ते भारत पहुंची थीं। हिंडन एयरबेस पर भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने उनसे करीब एक घंटे बातचीत की। इधर, बांग्लादेश के आर्मी चीफ जनरल वाकर-उज-जमान ने अंतरिम सरकार बनाने की बात कही है। शेख हसीना के सबसे बड़े आलोचकों में शामिल नोबेल विजेता मुहम्मद यूनुस इस सरकार के चीफ एडवाइजर होंगे। बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के 7 सबसे बड़े अपडेट…