टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनके पति निखिल पटेल अपनी गर्लफ्रेंड सफीना के साथ मुंबई नजर आए थे। होटल में साथ एंट्री करते हुए उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो गईं थी। जिसके बाद, निखिल पटेल को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था । इस घटना के बाद दलजीत ने मुंबई पुलिस में निखिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद, निखिल पटेल दिल्ली चले गए थे लेकिन अब वापस मुंबई लौट आए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक टीवी एक्ट्रेस ने उन्हें दिल्ली से मुंबई आने वाली फ्लाइट में देखा है। हालांकि, निखिल पटेल अभी तक पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचे हैं। बता दें कि दलजीत कौर ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 और 316(2) के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। दो दिन पहले (4 अगस्त) एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया था। अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखकर वह बेहद दुखी हो गई थीं। कुछ दिनों पहले, उन्होंने शादी की तस्वीरें शेयर करके एक लंबी पोस्ट भी लिखी थी, जिसे बाद में डिलीट कर दिया। GF के साथ मुंबई पहुंचे निखिल पटेल 1 अगस्त को निखिल पटेल को उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। 2 अगस्त को निखिल का बर्थडे था, जिसे उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई में सेलिब्रेट किया है। बता दें, 2023 में दलजीत ने केन्या के बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी की थी। हालांकि, आठ महीने बाद ही उनकी शादी में समस्याएं आने लगी थीं। दलजीत ने आरोप लगाया था कि निखिल ने शादी को कानूनी रूप में स्वीकार नहीं किया और इसे केवल एक सामाजिक रिवाज बताकर धोखा दिया।