साउथ के सुपरस्टार चियान विक्रम की अगली फिल्म ‘तंगलान’ है। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने चेन्नई में इसका ऑडियो लॉन्च इवेंट होस्ट किया। इस मौके पर एक्टर विक्रम ने अपनी लाइफ के उस हादसे पर बात की जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। एक्टर ने फिल्म के सेट पर हुए हादसे का भी जिक्र किया। घुटने से लेकर एड़ी तक फट गया था पैर
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो इवेंट में विक्रम ने बताया कि जब वो यंग थे, कॉलेज में थे और एक्टर बनने के लिए मेहनत कर रहे थे तब उनका एक भीषण एक्सीडेंट हुआ था। वो एक कॉलेज प्ले में हिस्सा लेने वाले थे जिससे पहले ही उनका यह एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उनका पैर घुटने से लेकर एड़ी तक फट गया था। डाॅक्टर्स ने दी थी पैर काटने की सलाह
इसके बाद विक्रम को 3 साल हॉस्पिटल में बिताने पड़े थे। हालत इतनी खराब थी कि डॉक्टरों ने घायल पैर को काटने का सुझाव दिया था। आखिरकार 3 साल में 23 सर्जरी करवाने के बाद विक्रम का पैर ठीक हुआ पर इसके बाद से भी उन्हें कभी-कभी इन्फेक्शन होता रहता था। इन सबके बावजूद, कोई भी चीज उन्हें अपने लक्ष्य से नहीं रोक सकी। ‘तंगलान’ की शूटिंग के दौरान टूटी पसली
इस मौके पर विक्रम ने फिल्म ‘तंगलान’ के सेट पर हुए हादसे का भी जिक्र किया। एक्टर ने बताया कि एक एक्शन सीन शूट करते वक्त उनकी पसली टूट गई थी, पर फिर भी वो इस फिल्म की शूटिंग करते रहे। ‘राजामौली और मैं कभी ना कभी फिल्म करेंगे’
इसी बीच चर्चा है कि विक्रम, डायरेक्टर राजामौली और महेश बाबू की अगली फिल्म ‘SSMB29’ में भी नजर आएंगे। हाल ही में हुए एक मीडिया इंट्रैक्शन में एक्टर ने इस पर भी बात की। विक्रम ने कहा, ‘राजामौली गारू एक अच्छे दोस्त हैं। हम काफी वक्त से बात कर रहे हैं। जरूर, हम कभी ना कभी एक फिल्म करेंगे।’ 15 अगस्त को रिलीज होगी ‘तंगलान’
फिल्म ‘तंगलान’ में अपने किरदार के लिए विक्रम ने खूब मेहनत की है। उन्होंने खुद को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म कर लिया। पा रंजीत निर्देशित यह फिल्म 15 अगस्त को पांच भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म में विक्रम के अलावा मालविका मोहनन, पशुपति और हरि कृष्णन समेत कई कलाकार नजर आएंगे। इसकी कहानी कोलार गोल्ड फील्ड्स के असली इतिहास पर आधारित है।