भारत-जर्मनी ओलिंपिक हॉकी सेमीफाइनल शुरू:जीते तो 44 साल बाद फाइनल खेलेंगे, कप्तान हरमनप्रीत बन सकते हैं टॉप गोल स्कोरर

पेरिस ओलिंपिक में भारत और जर्मनी के बीच मेंस हॉकी का पहला सेमीफाइनल शुरू हो चुका है। भारत अगर जीता तो 44 साल बाद ओलिंपिक हॉकी के फाइनल में पहुंचेगा। इंडिया ने आखिरी फाइनल 1980 के मॉस्को ओलिंपिक में खेला था। जर्मनी से भारत कोलंबस के यवेस-डु-मनोइर स्टेडियम में मैच खेलेगा। इसी मैदान पर इंडिया ने क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। एडवांटेज: ओलिंपिक से पहले भारत ने जर्मनी से प्रैक्टिस मैच खेले थे और 6 में से 5 जीते। जर्मनी वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे नंबर पर है, जबकि भारतीय टीम की रैंकिंग 5 है। टीम इंडिया की 3 स्ट्रेंथ… 1. गोलकीपर पीआर श्रीजेश
अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश भारत की सबसे बड़ी स्ट्रेंथ हैं। अपना आखिरी टूर्नामेंट खेल रहे अनुभवी गोलकीपर ने ब्रिटेन के खिलाफ सेमीफाइनल में पेनल्टी शूटआउट में 2 गोल बचाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। मैच में श्रीजेश ने कुल 11 पेनल्टी रोकी थी।