भारतीय हॉकी टीम गोल्ड मेडल रेस से बाहर:जर्मनी ने 54वें मिनट में गोल कर 3-2 से जीता सेमीफाइनल; ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेगी इंडिया

पेरिस ओलिंपिक में भारत ने हॉकी का सेमीफाइनल मैच गंवा दिया है। टीम को जर्मनी ने 3-2 से हरा दिया। भारत अब ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए स्पेन से भिड़ेगा। मुकाबला 8 अगस्त को शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा। जर्मनी से गोनजालो पीलैट ने 18वें, क्रिस्टोफर रूहर ने 27वें और मार्को मिल्टकाऊ ने 54वें मिनट में गोल किया। भारत से हरमनप्रीत सिंह ने 7वें और सुखजीत सिंह ने 36वें मिनट में गोल किया था। 8 अगस्त को रात 10:30 बजे से गोल्ड मेडल मैच जर्मनी और नीदरलैंड के बीच होगा।