IND vs SL तीसरा वनडे:248 का टारगेट चेज कर रही टीम इंडिया के 8 विकेट गिरे; वेल्लालागे को 4 विकेट

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 248 रन बना दिए। टीम से अविष्का फर्नांडो ने 96 और कुसल मेंडिस ने 59 रन बनाए। भारत ने 21 ओवर के बाद 8 विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं। टीम से वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव क्रीज पर हैं। जेफरी वांडरसे ने 2 विकेट लिए, उन्होंने रियान पराग और शिवम दुबे को पवेलियन भेजा। दुनिथ वेल्लालागे ने 4 विकेट लिए, वह रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल को पवेलियन भेज चुके हैं। मैच का स्कोरकार्ड…