पेरिस ओलिंपिक में भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का इवेंट कुछ देर में शुरू होने जा रहा है। वे बतौर डिफेंडिंग चैंपियन हिस्सा ले रहे रहे हैं। 26 साल के नीरज ने 2 दिन पहले क्वालिफिकेशन में पहले प्रयास में 89.34 मीटर भाला फेंका था और पहले स्थान पर रहे। भारत को उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद होगी। फाइनल में नीरज का मुकाबला ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स, जर्मनी के जूलियन वेबर और पाकिस्तान के अरशद नदीम से होगा। इधर, भारतीय रेसलर अमन सहरावत मेंस रेसलिंग की फ्रीस्टाइल 57 kg कैटेगरी का सेमीफाइनल मैच हार गए हैं। उन्हें जापान के रे हिगुची ने 10-0 से हराया। अमन अब शुक्रवार को ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगे।