नमस्कार, कल की बड़ी खबरें पेरिस ओलिंपिक की रही, जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भारत को पहला सिल्वर दिलाया। वहीं भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें… 1. पेरिस ओलिंपिक में भारत को पहला सिल्वर; भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलिंपिक में भारत को पहला सिल्वर दिलाया। उन्होंने दूसरे प्रयास में सीजन बेस्ट 89.45 स्कोर किया। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया। उन्होंने 92.97 मीटर (ओलिंपिक रिकॉर्ड) भाला फेंका। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (88.54 मीटर) को ब्रॉन्ज मिला। नीरज इससे पहले टोक्यो ओलिंपिक में भी गोल्ड जीत चुके हैं। वे लगातार दो ओलिंपिक मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय एथलीट हैं। नीरज से पहले रेसलर सुशील कुमार और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने लगातार दो ओलिंपिक मेडल जीते हैं। भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारत की ओर से दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए। वे 10 गोल के साथ टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी हैं। टीम ने ओलिंपिक में लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीता है। टोक्यो में इंडिया ने जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज जीता था। भारत ने 52 साल बाद लगातार दो ओलिंपिक गेम्स में हॉकी का ब्रॉन्ज जीता है। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने 1968 और 1972 के ओलिंपिक में लगातार दो मेडल जीते थे। उधर, भारतीय रेसलर अमन सहरावत पेरिस ओलिंपिक में 57 kg का सेमीफाइनल मैच हार गए हैं। उन्हें जापान के रे हिगुची ने 10-0 से हराया। अमन अब शुक्रवार को ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगे। पेरिस ओलिंपिक में भारत अब तक 4 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. विनेश फोगाट का रेसलिंग से संन्यास: सिल्वर मेडल के लिए स्पोर्ट्स कोर्ट में अपील की भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक में डिसक्वालिफाई होने के 17 घंटे बाद कुश्ती से संन्यास ले लिया। उन्होंने X पर लिखा, ‘मेरी हिम्मत सब टूट चुके। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती।’ विनेश ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल देने की अपील की थी। इस पर शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे सुनवाई होगी। अपील पर फैसला आज: CAS के सामने 4 फ्रांसीसी वकील विनेश का पक्ष रखेंगे। हरीश साल्वे और विधुशपत सिंघानिया (स्पोर्ट्स लॉ एक्सपर्ट) भी साथ रहेंगे। अगर CAS के जज को लगता है कि उसे और सुनवाई की जरूरत है तो दूसरी तारीख दी जा सकती है। लेकिन ज्यादातर CAS मामलों में फैसला एक ही दिन आता है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. वक्फ संशोधन विधेयक जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी को भेजा गया, कांग्रेस समेत 9 पार्टियां विरोध में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ कानून (संशोधन) बिल पेश किया। इस बिल का कांग्रेस समेत 9 पार्टियों ने विरोध किया। जिसके बाद रिजिजू ने इसे जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) के पास भेज दिया। रिजिजू ने कहा, ‘कई विपक्षी सांसद इस बिल के सपोर्ट में हैं।’ नया बिल पास होने के बाद वक्फ बोर्ड किसी भी संपत्ति को अपना नहीं बता सकेगा। अभी वक्फ के पास किसी भी जमीन को अपनी संपत्ति घोषित करने की शक्ति है। JPC बिल के साथ क्या करेगी: बिल पर चर्चा के लिए स्पीकर ओम बिरला JPC बनाएंगे। कमेटी में सत्ताधारी और विपक्षी दलों के राज्यसभा-लोकसभा सांसद रहेंगे। JPC किसी मामले की गहनता से जांच के लिए एक्सपर्ट, सरकारी संस्थाओं और विभागों से जानकारियां हासिल कर सकती है। साथ ही उनकी सलाह को रिपोर्ट में शामिल कर सकती है। सरकार कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर तय करती है कि उसे क्या करना चाहिए। JPC की सिफारिश के आधार पर सरकार आगे की जांच शुरू करने का विकल्प चुन सकती है। हालांकि उसे ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. RBI गवर्नर बोले- चेक क्लियर होने में कुछ ही घंटे लगेंगे, अभी 2 दिन लगते हैं
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने चेक क्लियरिंग साइकिल को 2 दिन से घटाकर कुछ घंटों के भीतर करने का प्रस्ताव दिया है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने इसकी जानकारी दी है। चेक ट्रंकेशन सिस्टम फिलहाल 2 वर्किंग डे के क्लियरिंग साइकिल के साथ चेक प्रोसेस करता है। इसे बदलकर कंटीन्यूअस क्लियरिंग किया जाएगा। यानी, बिजनेस आवर्स में चेक क्लियरिंग प्रोसेस लगातार चलती रहेगी। क्या है चेक ट्रंकेशन सिस्टम: चेक ट्रंकेशन सिस्टम चेक को क्लियर करने की एक प्रक्रिया है। इसमें जारी किए गए फिजिकल चेक को एक जगह से दूसरी जगह घूमना नहीं पड़ता है, बल्कि चेक की फोटो लेकर ही उसे क्लियर कर दिया जाता है। असल में पुरानी व्यवस्था में चेक जिस बैंक में जमा किया जाता है, वहां से उस ब्रॉन्च में भेजा जाता है, जहां चेक देने वाले का अकाउंट है। इसलिए चेक क्लियर होने में समय लगता है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. मो. यूनुस बांग्लादेश की सरकार के प्रमुख बने; 13 सदस्यों ने शपथ ली, इनमें हसीना को सत्ता से बाहर करने वाले 2 छात्र भी नोबेल विजेता मो. यूनुस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर के तौर पर शपथ ली। अंतरिम सरकार में यूनुस समेत 17 सदस्य हैं। शपथ लेने वालों में हसीना के विरोधी रहे छात्र नेता नाहिद इस्लाम और आसिफ महमूद भी शामिल हैं। हसीना का अगला कदम क्या होगा: भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उन्हें शेख हसीना के आगे के प्लान की जानकारी नहीं है। हसीना 5 अगस्त को ढाका से दिल्ली आई थीं। वहीं, BSF ने बिहार और पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में घुसपैठ कर रहे 1500 बांग्लादेशियों को रोका। PM मोदी ने यूनुस को बधाई दी: मोहम्मद यूनुस के शपथ लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस को उनकी नई जिम्मेदारियां संभालने पर शुभकामनाएं। हम हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सामान्य स्थिति की शीघ्र वापसी की उम्मीद करते हैं। भारत, बांग्लादेश के साथ मिलकर दोनों देशों के नागरिकों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।’
पूरी खबर यहां पढ़ें… आज का कार्टून By मंसूर नकवी… कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… अब खबर हटके… ओलिंपिक में फ्रेंच एथलीट ने बॉयफ्रेंड को प्रपोज किया पेरिस ओलिंपिक में फ्रांस की महिला एथलीट ने रेस पूरी करने के बाद बॉयफ्रेंड को प्रपोज किया। एलिस फिनोट 3000 मीटर स्टीपलचेज इवेंट के फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं। हालांकि, उन्होंने यूरोपियन रिकॉर्ड तोड़ दिया। पेरिस ओलिंपिक में ऐसा दूसरी बार हुआ है। इससे पहले चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी हुआंग या कियोंग को उनके बॉयफ्रेंड ने मेडल सेरेमनी में प्रपोज किया था। हुआंग ने बैडमिंटन मिक्स्ड डबल्स में गोल्ड मेडल जीता था। भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…