दिल्ली से ISIS आतंकी रिजवान अली गिरफ्तार:NIA की वांडेट लिस्ट में 3 लाख का इनामी था; 2023 में पुणे पुलिस की कस्टडी से भागा था

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार (9 अगस्त) को ISIS मॉड्यूल के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है। रिजवान दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, रिजवान को आज सुबह दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर से हथियारों और गोला-बारूद के साथ पकड़ा गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज किया है। रिजवान नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। वह जुलाई 2023 में पुणे पुलिस की कस्टडी से भागा था। NIA ने रिजवान पर 3 लाख रुपए का इनाम रखा था। NIA की हिट लिस्ट में रिजवान सहित कुल चार आतंकी थे। इनमें से मोहम्मद शहनवाज को पिछले साल सितंबर में गिरफ्तार किया गया था। अब्दुल्ला फैयाज उर्फ ​​​​डायपरवाला अभी फरार है। तल्हा लियाकत को लेकर अभी जानकारी नहीं है। रिजवान के नेटवर्क को खत्म करने के लिए दिल्ली पुलिस की छापेमारी जारी है। दिल्ली में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम से पहले रिजवान की गिरफ्तारी अहम मानी जा रही है। 78वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के चलते राजधानी दिल्ली में पुलिस समेत अन्य सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं। गुरुवार (8 अगस्त) को दिल्ली पुलिस के जवानों ने खान मार्केट के पास अलकायदा और खालिस्तान से जुड़े आतंकियों के पोस्टर लगाए थे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को दिल्ली स्थित लाल किले से प्रधानमंत्री देश के नाम संबोधन देंगे। यह स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाला देश का सबसे बड़ा कार्यक्रम माना जाता है। ऐसे में सुरक्षाबल राजधानी के चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रख रही है। सुरक्षा में जुटी पुलिस ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के चलते सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। ऐसे में आम लोगों को जागरूक करने के लिए आतंकियों को पोस्टर लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने अंतराज्यीय पुलिस ने बैठक की
दिल्ली पुलिस के कमिश्नर संजय अरोड़ा ने बुधवार (7 अगस्त) को बांग्लादेश में चल रहे राजनीतिक संकट के चलते पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रह रहे और अपराध में शामिल बांग्लादेश के नागरिकों की पहचान करने को भी कहा है। ताकि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने एरिया में मोटर वर्कशॉप और गैराज से पता लगाएं कि क्या पिछले 10 दिनों में किसी वाहन में बदलाव किया गया है। पुलिस अधिकारियों को कूरियर कंपनियों के जरिए पिछले दो महीनों में बिना स्पष्ट जानकारी वाले पतों पर की गई डिलीवरी के बारे में भी पता लगाने का निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर कई राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ दिल्ली पुलिस मुख्यालय में एक अंतरराज्यीय समन्वय बैठक भी की। जम्मू में लगातार बढ़ रही हैं आतंकी घटनाएं
जम्मू कश्मीर के पूर्व DGP एसपी वैद्य ने बताया कि आर्टिकल 370 हटने के बाद से ही पाकिस्तान आर्मी और ISI ने जम्मू को टारगेट करना शुरू कर दिया है। उन्होंने दो साल में इस नेटवर्क को सक्रिय किया। इन्हीं की मदद से आतंकियों ने 2020 में पुंछ और राजौरी में सेना पर बड़े हमले किए। फिर ऊधमपुर, रियासी, डोडा और कठुआ को निशाने पर लिया। वहीं सेना से रिटायर्ड जनरल दीपेंद्र सिंह हुड्डा बताते हैं कि 2020 तक जम्मू रीजन में काफी सुरक्षा बल तैनात था, लेकिन गलवान एपिसोड के बाद चीन गतिरोध का जवाब देने के लिए यहां से सेना को हटाकर लद्दाख शिफ्ट कर दिया गया। इस शिफ्टिंग का फायदा उठाते हुए आतंकियों ने अपने नेटवर्क को कश्मीर से जम्मू की तरफ शिफ्ट किया। यहां इनका पुराना लोकल नेटवर्क पहले से मौजूद था जिसे एक्टिव करना था। ये खबरें भी पढ़ें… आतंकियों ने रियासी हमले की थ्योरी कठुआ में दोहराई, तब ड्राइवर को टारगेट किया, सेना का ट्रक गिराने का प्लान था जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में 8 जुलाई को आतंकियों के हमले में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) समेत 5 जवान शहीद हो गए। आतंकियों ने पहाड़ी से घात लगाकर सेना के ट्रक पर पहले ग्रेनेड फेंका, फिर स्नाइपर गन से फायरिंग की। सेना ने भी काउंटर फायरिंग की, लेकिन आतंकी जंगल में भाग गए। पूरी खबर पढ़ें… कश्मीर में वैष्णो देवी जा रही बस पर आतंकी हमला: 2 हमलावर सेना जैसी वर्दी में थे, 25-30 गोलियां चलाईं, बस खाई में गिरी, 10 मौतें जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने श्रद्धालुओं को ले जा रही बस पर रविवार शाम सवा 6 बजे हमला किया। इसमें ड्राइवर और कंडक्टर समेत 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 लोग घायल हो गए। दिल्ली में पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से एक घंटे पहले यह हमला हुआ। पूरी खबर पढ़ें…