सैनिकों की धरती झज्जर में जन्में अमन सहरावत ने देश को ओलिंपिक रेसलिंग में खाली हाथ नहीं रहने दिया। उन्होंने शुक्रवार देर रात 57 किग्रा कैटेगरी में एकतरफा दबदबा दिखाया और ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया। अमन ने प्यूर्टो रिको के डरलिन तुई क्रूज को 13-5 से हराया। 21 साल 24 दिन के अमन भारत को ओलिंपिक मेडल दिलाने वाले सबसे युवा एथलीट बने। उनसे पहले पीवी सिंधु ने 2016 ओलिंपिक में 21 साल, 1 महीने और 14 दिन की उम्र में सिल्वर मेडल जीता था। 17 तस्वीरों में देखिए पेरिस ओलिंपिक में अमन सहरावत का सफर… मैच-1 vs व्लादिमीर इगोरोव, नॉर्थ मैसेडोनिया मैच-2 vs जेलिमखान अबाकारोव, अल्बानिया सेमीफाइनल vs रे हिगुची, जापान ब्रॉन्ज मेडल मैच vs डरियन टोई क्रूज, प्यूर्टो रिको मेडल सेरेमनी