सावन महीने में सूर्य पूजा का विधान है। ग्रंथों के मुताबिक इस महीने सूर्य को पर्जन्य रूप में पूजना चाहिए। रविवार को सप्तमी तिथि होने से भानु सप्तमी का योग बनता है, जो कि इस बार 11 अगस्त को बन रहा है। सावन महीने में ये योग सूर्य पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है। ग्रंथों का मानना है कि इस योग में की गई सूर्य पूजा से पाप खत्म हो जाते हैं।