पेरिस ओलिंपिक गेम्स 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी जारी है। इसकी शुरुआत एक फ्रेंच गीत से हुई। सेरेमनी उसी जगह से हुई, जहां से ओपनिंग सेरेमनी के बाद गेम्स शुरू हुए थे। स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में फ्रांस के राष्ट्रगान के बाद परेड ऑफ नेशंस हुई। इस बार खिलाड़ी एक कतार में नहीं, बल्कि मिलेजुले रूप में सामने आए। खिलाड़ी मेडल के साथ झूमते दिखे। परेड में ग्रीस, रिफ्यूजी ओलंपिक टीम और फ्रांस के खिलाड़ी पहले आए। फिलहाल, फ्रांस के बैंड फिनिक्स की परफॉर्मेंस जारी है, इसमें एंजेले, कमिस्की और रैपर वनाडा भी शामिल हुए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के गोल्डन वॉयजर बैंड ने ओलिंपिक की खोज दिखाई। इसे थॉमस जॉली ने डायरेक्ट किया। कुछ देर में 5 ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली USA की गैब्रिएला सरमिएंटो विल्सन परफॉर्म करेंगी। वे ऑस्कर और एमी अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। स्पोर्ट्स इवेंट में अमेरिका 40 गोल्ड सहित 126 मेडल जीत कर टैली के टॉप पर रहा। भारत एक सिल्वर सहित 6 मेडल के साथ 71वें नंबर पर रहा। शूटर मनु भाकर और हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने तिरंगा थामा। मनु ने दो ब्रॉन्ज जीते, जबकि श्रीजेश स्पेन को 2-1 से हराने वाली ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। झलकियां… परेड ऑफ नेशंस के चुनिंदा फोटो…