NIRF रैंकिंग 2024 आज जारी:दोपहर तीन बजे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे घोषणा; देश के टॉप कॉलेज और यूनिवर्सिटीज होंगे शामिल

NIRF रैंकिंग 2024 आज यानी 12 अगस्त को जारी होने वाली है। आज 3 बजे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इसकी घोषणा करेंगे। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की कैटगरी वाइज रैंकिंग जारी करता हैं। 2023 में ये रैंकिंग ग्यारह कैटगरी मे जारी की गई थी। जिनमें सभी, कॉलेज, विश्वविद्यालय, रिसर्च इंस्टीट्यूट, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, डेंटल, आर्किटेक्चर और लॉ कॉलेज शामिल हैं। पांच एलिमेंटस से तय होती है रैंक कॉलेज की रैंकिंग के साथ-साथ टॉप में कुछ और एलिमेंट्स भी जरूरी होते हैं, जैसे एनवॉयरमेंट, टीचर, कॉलेज रैंकिंग, प्लेसमेंट परसेंट, बेसिक स्ट्रक्चर और कई और एलिमेंट्स जरूरी होते हैं। इस रैंकिंग में ये सभी कॉलेज सभी श्रेणियों के अंतर्गत कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को पांच पॉइंट्स में तौला जाता है – शिक्षण और सीखने के रिसोर्स (TLR), ग्रेजुएशन आउटकम (GO), परसेप्शन (PR), आउटरीच और इंक्लूसिवटी (OI), और रिसर्च और बिजनेस एक्सरसाइज (RP) के आधार पर रैंक किया गया है। इनमें से हर एक पैरामीटर के तहत, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन कुल 100 नंबर में से किया जाता है। इन्हीं के आधार पर स्टूडेंट्स टॉप कॉलेज में एडमिशन लेते हैं। 2023 में टॉप पर था मिरांडा हाउस NIRF रैंकिंग 2023 में मिरांडा हाउस को भारत में टॉप और बेस्ट कॉलेज का दर्जा दिया गया था। दिल्ली विश्वविद्यालय का मिरांडा हाउस, हिंदू कॉलेज, प्रेसीडेंसी कॉलेज, पीएसजीआर कृष्णमल कॉलेज फॉर विमेन और सेंट जेवियर्स कॉलेज NIRF 2023 रैंकिंग के टॉप 5 कॉलेजों में शामिल था। कॉलेज रैंकिंग 2023 के अनुसार, मिरांडा हाउस ने 74.81 के स्कोर के साथ टॉप पर था, जबकि हिंदू कॉलेज को 72.39 स्कोर के साथ दूसरा और प्रेसीडेंसी कॉलेज को 71.18 स्कोर के साथ टॉप 3 मिला था।