कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में सोमवार (12 अगस्त) को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। इसमें मर्डर से पहले रेप की पुष्टि की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रेनी डॉक्टर की गला घोंटकर हत्या की गई है। घटना सुबह 3 से 5 बजे की है। पुलिस ने अस्पताल के 30 दिन का CCTV फुटेज का डेटा लिया है। इससे पता लगाया जाएगा कि आरोपी के साथ कोई और शामिल है या नहीं। एक महीने में आरोपी कितने बार अस्पताल आया। उधर, घटना को लेकर आज देशभर के 3 लाख रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। AIIMS दिल्ली समेत देशभर के सभी सरकारी अस्पतालों में OPD सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इमरजेंसी सेवाएं चालू रखी गई हैं। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार सुबह ट्रेनी डॉक्टर के घर पहुंचीं। यहां उन्होंने कहा- 18 अगस्त तक पुलिस केस सॉल्व नहीं कर पाई तो जांच CBI को सौंप देंगे। हालांकि, CBI का सक्सेस रेट काफी कम है। केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में भी चलना चाहिए। कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 8 अगस्त देर रात ट्रेनी डॉक्टर की अर्धनग्न लाश मिली थी। पुलिस के मुताबिक, रेप के बाद उसकी हत्या की गई। प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई थी। हड़ताल की तस्वीरें… ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में आज के अपडेट्स आरोपी ने शराब पीने के बाद रेप-मर्डर किया
कोलकाता पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी संजय रॉय ने 8 अगस्त की रात वारदात से पहले अस्पताल के पीछे शराब पी थी। डॉक्टर से रेप और मर्डर के बाद वह घर जाकर सो गया था। सुबह सबूत मिटाने के लिए उसने कपड़े धोए। उसके जूते पर भी खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने घटना वाली रात ड्यूटी पर तैनात 3 डॉक्टर्स और 1 स्टाफ को पूछताछ के लिए बुलाया है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने इस्तीफा दिया
RG कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा- ट्रेनी डॉक्टर मेरी बेटी की तरह थी। सोशल मीडिया पर मेरी बदनामी हो रही है। मैं नहीं चाहता की कभी किसी और के साथ ऐसा हो। इसलिए मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया। कोलकाता में डॉक्टर के रेप-मर्डर से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें… डॉक्टर की आंख-मुंह, प्राइवेट पार्ट से खून बहा, गर्दन टूटी; आरोपी पकड़ाया ब्लूटूथ ईयरफोन से पकड़ा गया आरोपी; 4 शादियां कर चुका, 3 पत्नियां भागीं