पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस से पहले मंगलवार को आतंकवादियों ने बलूचिस्तान प्रांत में ग्रेनेड से हमला कर दिया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग घायल भी हुए हैं। यह हमला क्वेटा के लियाकत बाजार में झंडा बेचने वाले एक दुकानदार पर किया गया था। पाकिस्तानी अखबार द न्यूज इंटरनेशनल के मुताबिक बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। BLA ने कहा कि उन्होंने इलाके में दुकानदारों को झंडे बेचने से मना किया था। जब दुकानदारों ने बात नहीं मानी तो उन पर बम से हमला कर दिया। बुधवार को पाकिस्तान में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। BLA ने 14 अगस्त के दिन लोगों से छुट्टी न मनाने को कहा है। वहीं, सरकारी अस्पताल के प्रवक्ता वसीम बेग ने कहा कि अस्पताल में छह घायल और तीन लोगों के शव आए थे। सेना प्रमुख ने आतंकवाद को हराने की कसम खाई
इसके पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के लोगों को संदेश दिया। उन्होंने टेलीविजन भाषण में आतंकवाद को हराने की कसम खाई। जनरल मुनीर ने कहा कि दुनिया में तेजी से बदलाव हो रहे हैं लेकिन पाकिस्तान, मुस्लिम समुदाय और विश्व में अपनी जगह बरकरार रखे हुए है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का भविष्य उज्ज्वल है। पाकिस्तानी अवाम और सेना एक दूसरे पर निर्भर हैं। हमारी सेना मुल्क की हिफाजत करती रहेगी। जनरल मुनीर ने माना कि देश में आतंकवाद एक बड़ा खतरा है। उन्होंने अफगानिस्तान से पाकिस्तानी तालिबान के खिलाफ सहयोग मांगा। पाकिस्तानी तालिबान एक आतंकवादी समूह है जो अफगान धरती खासकर बलूचिस्तान से गतिविधियां चलाता है। बांग्लादेश से पाकिस्तान की तुलना पर भड़के जनरल मुनीर
इससे पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने देश में अराजकता पैदा करने की कोशिश करने वालों को कड़ी चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा देश में संकट खड़ा करना ‘सबसे बड़ा गुनाह’ है। सेना ऐसे किसी भी कोशिश को नाकाम कर देगी और देश की हिफाजत करेगी। सेना प्रमुख का ये बयान सोशल मीडिया पर उन पोस्ट्स के बाद आया है जिनमें पाकिस्तान के हालात की तुलना बांग्लादेश से की गई थी। इस्लामाबाद में नेशनल उलेमा कन्वेंशन में बोलते हुए मुनीर ने कहा कि अगर कोई पाकिस्तान में अराजकता फैलाने की कोशिश करता है तो ‘अल्लाह कसम’, हम उनसे मुकाबला करेंगे। उन्होंने यकीन दिलाया कि अल्लाह के रहमों करम से पाकिस्तानी सेना अशांति और अव्यवस्था को दूर करने में कामयाब होगी।