देश का मानसून ट्रैकर:बिहार में 3 नदियां उफान पर; कानपुर में गंगा खतरे के निशान के ऊपर; हिमाचल में 213 सड़कें बंद

बिहार में तेज बारिश के कारण गंगा, गंडक और कोसी नदियां उफान पर हैं। नदियों के किनारे बसे कई इलाकों में बाढ़ का खतरा है। बांका में मंगलवार रात बिजली गिरने 3 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश के कारण 15 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वाराणसी में 50 घाट गंगा में समा चुके हैं। यहां NDRF तैनात है। कानपुर में गंगा खतरे के निशान को पार कर गई है। हिमाचल प्रदेश में बारिश और लैंडस्लाइड के चलते 213 सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को देश के 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। कई राज्यों में बिजली गिरने का भी अलर्ट है। राजस्थान में 3 दिन में 28 मौतें, मध्य प्रदेश हिमाचल में बारिश से 1004 करोड़ का नुकसान देशभर से बारिश की तस्वीरें… 15 अगस्त को 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट राज्यों की मौसम की खबरें… उत्तर प्रदेश: 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 45 जिलों में 7.9 MM बरसात उत्तर प्रदेश में गंगा और यमुना उफान पर हैं। कानपुर में गंगा खतरे के निशान को पार कर गई हैं। वाराणसी के 50 घाट अभी गंगा में डूबे हैं, जहां NDRF तैनात है। आज यूपी के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इस सीजन में 33 जिले अब तक बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने से 3 की मौत, उफान पर गंगा-गंडक और कोसी बिहार में पिछले 10 दिनों से मानसून एक्टिव है। इस कारण अधिकतर जिलों में तेज और हल्की बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो अगले 2 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: जयपुर समेत चार जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया पूर्वी राजस्थान के बाद अब पश्चिमी हिस्से में भी तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को जैसलमेर, जोधपुर, करौली, अलवर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। वहीं, आज जयपुर समेत चार जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, अब तक 27.2 इंच बरसात, सीजन का 73% कोटा पूरा साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून ट्रफ की एक्टिविटी होने से मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे में कहीं तेज, तो कहीं हल्की बारिश होगी। गुना, सागर समेत 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 अगस्त से मौजूदा सिस्टम कमजोर हो जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 4 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, अब तक बरसात में 1006 करोड़ की संपत्ति नष्ट हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर आज बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार ऊना, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। IMD के अनुसार कल से अगले 48 घंटों तक मानसून और सक्रिय रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 4 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, पंचकूला में 3 घंटे बारिश; गुरुग्राम में सबसे ज्यादा बरसात हुई हरियाणा में इन दिनों मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। यही वजह है कि मौसम विभाग ने लगातार चौथे दिन भी हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी और चरखी दादरी में आज तेज बारिश आ सकती है। वहीं पंचकूला में 3 घंटे के लिए हैवी रेन का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…