कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर रेप और मर्डर केस में गैंगरेप का दावा किया जा रहा है। ऑल इंडिया गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के एडिशनल सेक्रेटरी डॉ. सुवर्ण गोस्वामी ने कहा है कि उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ी है। उन्होंने कहा कि पीएम रिपोर्ट में जिक्र है कि ट्रेनी डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट से 151 ग्राम लिक्विड (सीमन) मिला है। इतनी ज्यादा मात्रा किसी एक शख्स की नहीं हो सकती है। इस बात की पूरी संभावना है कि रेप केस में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। वहीं, RG कर मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रशासन सबूतों से छेड़छाड़ कर रहा है। उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा- सेमिनार हॉल से 20 मीटर की दूरी पर चेस्ट डिपार्टमेंट के ऑफिस में तोड़फोड़ हो रही है। पुलिस के सामने रेनोवेशन के नाम पर सबूतों से छेड़छाड़ हो रही है। उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना के 5 दिन बाद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों को बचाने की कोशिश हो रही है। ये चीज अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि दोषियों को ऐसी सजा मिले, जो समाज में ऐसी घटना रोकने के लिए मिसाल बने। राहुल का सवाल- कड़े कानून के बावजूद ऐसे अपराध क्यों? 9 अगस्त को मिला था ट्रेनी डॉक्टर का शव
9 अगस्त को RG कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर की अर्धनग्न बॉडी मिली थी। डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप के बाद मर्डर की बात कही गई है। देशभर से हड़ताल की हड़ताल का तीसरा दिन रेप-मर्डर केस में आज के अपडेट्स हड़ताल संगठनों में फूट FORDA बोला- मरीजों के हित में हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया
फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद एक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री इस बात के लिए मान गए हैं कि सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट पर काम करने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी, जिसमें FORDA भी शामिल होगा। FORDA ने कहा कि मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि 15 दिन में इस पर काम शुरू हो जाएगा। इसलिए पेशेंट्स के हित को ध्यान में रखते हुए बुधवार सुबह से हड़ताल खत्म की जा रही है। FORDA ने सरकार के सामने पांच मांगें रखी थीं। सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट के अलावा कितनी मांगें मानी गई हैं, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। अस्पताल प्रशासन ने ट्रेनी डॉक्टर के परिजन से कहा था- बेटी ने सुसाइड किया पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ट्रेनी डॉक्टर से बर्बरता का खुलासा
पुलिस ने ट्रेनी डॉक्टर के परिवार को 12 अगस्त को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सौंपी, जिसमें बताया गया कि रेप और मारपीट के बाद आरोपी ने डॉक्टर की गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार सुबह 3 से 5 बजे के बीच होने का अनुमान है। चार पेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी ने डॉक्टर का बुरी तरह शोषण किया था। उनके प्राइवेट पार्ट्स पर गहरा घाव पाया गया। आरोपी ने डॉक्टर की चीख दबाने के लिए उनकी नाक, मुंह और गले को लगातार दबाया। गला घोंटने से थायराइड कार्टिलेज टूट गया। डॉक्टर की सिर को दीवार से सटा दिया गया था, जिससे वह चिल्ला न सके। पेट, होंठ, उंगलियों और बाएं पैर पर चोटें पाई गईं। फिर उन पर इतनी जोर से हमला किया कि चश्मा टूट गया और शीशे के टुकड़े उनकी आंखों में घुस गए। दोनों आंखों, मुंह और प्राइवेट पार्ट्स से खून बह रहा था। कोलकाता में डॉक्टर के रेप-मर्डर से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें… डॉक्टर की आंख-मुंह, प्राइवेट पार्ट से खून बहा, गर्दन टूटी; आरोपी पकड़ाया ब्लूटूथ ईयरफोन से पकड़ा गया आरोपी; 4 शादियां कर चुका, 3 पत्नियां भागीं