ग्लोबल कॉफी चेन स्टारबक्स की लीडरशिप में बड़ा बदलाव हो रहा है। भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन की जगह अब ब्रायन निकोल कंपनी के CEO होंगे। निकोल, वर्तमान में चिपोटल मैक्सिकन ग्रिल को लीड कर रहे हैं। 9 सितंबर को वह CEO का पद संभालेंगे। तब तक, CFO, राचेल रग्गेरी, अंतरिम CEO के रूप में काम करेंगे। शाम 6 बजे के बाद काम नहीं करते हैं लक्ष्मण नरसिम्हन
कंपनी में हुए इस बदलाव के बाद सोशल मीडिया पर लक्ष्मण नरसिम्हन का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो गया है। नरसिम्हन वर्क-लाइफ बैलेंस के बारे में बताते हुए कहते हैं कि वह शाम 6 बजे के बाद काम नहीं करते हैं। सोशल मीडिया पर लक्ष्मण के 6 बजे के बाद काम नहीं करने को उनके जाने की वजह बताया जा रहा है। 2022 में लक्ष्मण ने स्टारबक्स जॉइन किया था। पेप्सिको-रेकिट के CEO भी रह चुके हैं लक्ष्मण नरसिम्हन पुणे में जन्मे, पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी से किया मास्टर्स
15 मई 1967 में जन्मे नरसिम्हन ने भारत में पुणे यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। इसके बाद उन्होंने पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी में द लॉडर इंस्टीट्यूट से जर्मन और इंटरनेशनल स्टडीज में मास्टर डिग्री ली। उन्होंने पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में भी मास्टर्स किया है।