78वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया। अपने 103 मिनट के भाषण में PM ने कहा कि देश में अगले 5 साल में 75 हजार मेडिकल सीटें बढ़ाई जाएंगी। वहीं कोलकाता रेप-मर्डर पर उन्होंने कहा- ऐसे राक्षसों को फांसी पर लटका दिया जाए। बतौर प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 11वीं बार लाल किले पर झंडा फहराया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देशवासियों को माई-बाप कल्चर से गुजरना पड़ा था। हमने गर्वनेंस के इस मॉडल को बदला है। देश में 75 सालों से कम्युनल सिविल कोड है। अब देश को सेक्युलर सिविल कोड की जरूरत है। लाल किले पर मुख्य समारोह में शामिल होने से पहले PM ने सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। 78वें स्वतंत्रता दिवस की थीम विकसित भारत रखी गई है। इसके तहत स्वतंत्रता के 100वें साल यानी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। सरकारी नीतियों पर PM मोदी मोदी बोले- 2047 तक विकसित भारत का संकल्प पूरा करेंगे
मोदी ने कहा- हमारे पूर्वज सिर्फ 40 करोड़ थे, उन्होंने गुलामी जंजीरों को तोड़ दिया था। हमारे पूर्वजों का खून हमारी रगों में है। अगर 40 करोड़ गुलामी की बेड़ियाों को तोड़ सकते हैं, तो 140 करोड़ नागरिक अगर संकल्प लेकर चल पड़ें, तो चुनौतियां कितनी बड़ी क्यों न हो, हर चुनौती को पार करते हुए हम समृद्ध भारत बना सकते हैं। हम 2047 विकसित भारत का संकल्प प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि देशवासियों ने अपने अनुभव से हमें विकसित भारत बनाने के सुझाव दिए हैं। आपदाओं में जिन्होंने अपनों को खोया, उनके साथ देश खड़ा है
इस साल और पिछले कुछ सालों से प्राकृतिक आपदा के कारण हमारी चिंता बढ़ती जा रही है। इसमें अनेक लोगों ने अपने परिवारजन खोए हैं, अपनी संपत्ति खोई है। राष्ट्र को भी नुकसान हुआ है मैं आज उन सब के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, उन्हें विश्वास दिलाता हूं ये देश संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से PM मोदी का सबसे लंबा भाषण
पीएम मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री 11वें स्वतंत्रता दिवस पर 103 मिनट का सबसे लंबा भाषण दिया। पहली बार उन्होंने लालकिले से 100 मिनट से ज्यादा की स्पीच दी है। चार बार (2016, 2019, 2022, 2023) 90 मिनट से ज्यादा का भाषण दिया है। सबसे छोटा भाषण साल 2014 का है, जब मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। तब उन्होंने 65 मिनट की स्पीच दी थी। ये खबरें भी पढ़ें
स्वतंत्रता दिवस समारोह में ओलिंपिक खिलाड़ी गेस्ट: लाल किले से वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने फूल बरसाए; फोटोज में देखिए टॉप मोमेंट्स दिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में पेरिस ओलिंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ी बतौर गेस्ट पहुंचे। उनके अलावा सरकार की तरफ से करीब 6 हजार से ज्यादा स्पेशल गेस्ट को भी आमंत्रित किया गया। इनमें किसान, युवा, महिलाएं और आदिवासी शामिल रहे। पूरी खबर पढ़ें मोदी के सिर पर राजस्थानी लहरिया पगड़ी:सफेद कुर्ता-चूड़ीदार और आसमानी बंद गला जैकेट; देखें 11 साल में मोदी का अटायर स्वतंत्रता दिवस पर मोदी का पहनावा हमेशा चर्चा में रहता है। इस बार उन्होंने सफेद कुर्ता, चूड़ीदार पायजामा, लाइट ब्लू कलर का बंद गला हाफ जैकेट के साथ राजस्थानी लहरिया पगड़ी पहनी। पूरी खबर पढ़ें