शुक्रवार को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का अनाउंसमेंट किया गया। इसमें मनोज बाजपेयी और शर्मीला टैगोर की फिल्म गुलमोहर को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया है। ‘कांतारा’ के लिए ऋषभ शेट्टी बेस्ट एक्टर चुने गए हैं। पिछले साल के विनर्स की लिस्ट- पिछले साल बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड फिल्म पुष्पा के लिए अल्लु अर्जुन को मिला था। यह सम्मान पाने वाले अल्लू पहले तेलुगु एक्टर थे। गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट और मिमी के लिए कृति सेनन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। नेशनल अवॉर्ड देने की शुरुआत 1954 में शुरू हुई थी
नेशनल फिल्म अवॉर्ड देश का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार है। इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी। बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में सबसे पहला नेशनल अवॉर्ड मराठी फिल्म ‘श्यामची आई’ को मिला था। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा यह समारोह आयोजित किया जाता है। इसके बाद राष्ट्रपति इन पुरस्कारों का वितरण करते हैं।