शनिवार, 17 अगस्त को मेष राशि के लोगों को आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने का मौका मिलेगा। नकारात्मकता के काम बीच में न रोकें। खर्च बढ़ने से कन्या राशि के लोग चिंतित रहेंगे। वृश्चिक राशि के लोग परिवार की मदद से निर्णय लेंगे तो बेहतर रहेगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… मेष – THE HANGEDMAN हर काम के लिए गहराई से विचार करते हुए निर्णय लेने की जरूरत है। निर्णय में बदलाव लाना कठिन होगा। आपको दूरदृष्टि रखते हुए पैसों से संबंधित योजना बनाएं। आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने का मौका आपको मिलता रहेगा। नकारात्मकता के कारण काम बीच में ही रोके जाने की संभावना है। करियर : करियर से संबंधित बातों में बदलाव करना आपके लिए संभव होगा, लेकिन नकारात्मक बातें रुकावट का कारण बन सकती हैं। लव : प्रयत्न करने के बाद भी बदलाव न होने से तनाव रहेगा। हेल्थ : सिर दर्द की समस्या दूर करने के लिए डॉक्टर के सुझावों पर ध्यान दें। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 2 वृषभ – PAGE OF SWORDS एक समय पर अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाएं। प्रयत्न जारी रखें। पैसों से जुड़ी समस्या बडी नहीं है, फिर भी लोगों के द्वारा डाले गए दबाव के कारण तकलीफ हो सकती है। आपको अपनी स्किल्स का सही तरीके से उपयोग करना होगा। करियर : परिवार के लोगों की इच्छा और आपकी करियर से संबंधित इच्छा अलग होने से निर्णय लेने में वक्त लगेगा। लव : पार्टनर और आपको बातचीत करते समय सतर्कता रखने की जरूरत है। बेवजह विवाद होने की संभावना बन रही है। हेल्थ : शरीर में खून की कमी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 4 मिथुन – TEN OF SWORDS निराशा बढ़ सकती है। आप करीबी लोगों से प्राप्त हो रही आलोचना आपका विश्वास तोड़ सकती है। फिलहाल किसी भी प्रकार की बड़ी योजना पर काम न करें। जो छोटी बातें हैं, उनमें सुधार करने की कोशिश करें। करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा नुकसान होने की संभावना है। फिलहाल जिन बातों में रिस्क है ऐसी बातों से खुद को दूर ही रखना ठीक होगा। लव : पार्टनर का आपके लिए विश्वास कम हो सकता है। हेल्थ : शारीरिक कमजोरी बढ़ने की संभावना है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 6 कर्क – NINE OF CUPS आप अपने टारगेट किस प्रकार से हासिल करेंगे, ये बात स्पष्ट करें। जो बातें तकलीफ का कारण बन रही हैं, उनका प्रभाव जीवन से दूर हो सकता है। अभी-अभी कुछ बातों में बदलाव देखने में वक्त लगेगा, आप मेहनत करने के लिए तैयार रहें। हर स्थिति में संयम बनाए रखने की जरूरत है। करियर : विदेश से संबंधित काम अचानक हो सकता है, इस अवसर का फायदा जरूर उठाएं। लव : पार्टनर की अपेक्षाओं को ठीक से समझने की जरूरत है। हेल्थ : शरीर में हो रहा डिहाइड्रेशन तकलीफ का कारण बन सकता है। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 7 सिंह – THE HIGH PRIESTESS भविष्य से संबंधित चिंता के कारण आप खुद में कुछ बदलाव करने के लिए प्रयत्न करेंगे। परिवार के किसी व्यक्ति से मदद न मिलने से चिंता बढ़ेगी। फिलहाल जितनी जिम्मेदारी आप निभा सकते हैं, केवल उन पर ध्यान दें। संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें। आर्थिक लाभ होगा। जिसके जरिए आप की समस्या दूर हो सकती है। करियर : काम की जगह आ रहे बदलाव का असर व्यक्तिगत जीवन पर हो सकता है। इस कारण काम में एकाग्रता कम हो सकती है। लव : पार्टनर की गलतियां समझने के बाद भी उन्हें बताना संभव नहीं होगा। हेल्थ : शुगर से संबंधित तकलीफ बढ़ने की संभावना है। खान-पान का सही तरीके से ध्यान रखें। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 8 कन्या – FIVE OF PENTACLES अचानक खर्च बढ़ने से चिंता होगी, लेकिन आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। कठिन समय में परिवार के लोगों से मार्गदर्शन मिलेगा। जिस निर्णय को अमल में लाने के लिए तैयार नहीं हैं, उसके बारे में विचार न करें। जब तक विचारों में स्पष्टता और तैयारी नहीं होती है, तब तक दूसरों के दबाव में आकर निर्णय लेने की गलती न करें। करियर : अपने काम में पारंगत होने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। लव : पार्टनर अपनी बातों में खोए रहेंगे, इस वजह से एक-दूसरे के साथ संवाद कम होगा। हेल्थ : त्वचा से संबंधित दिक्कत को नजरअंदाज न करें। लकी कलर : ग्रे लकी नंबर : 3 तुला – SIX OF CUPS किसी भी व्यक्ति के साथ गहरे संबंध बनाने से पहले इस व्यक्ति को ठीक से परखना होगा। अपना काम पूरा करने का लालच गलत लोगों की संगत करने के लिए मजबूर कर सकता है। सही-गलत का फर्क समझने की जरूरत है। संगत में किया सुधार सकारात्मकता बढ़ाएगा। करियर : व्यापार से जुड़ी महिलाओं को भागीदारी में काम करने का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी की तलाश करने की जरूरत है। लव : पार्टनर की क्षमताओं को समझकर उनसे अपेक्षा रखें। हेल्थ : सर्दी-बुखार की तकलीफ बदलते वातावरण की वजह से होगी। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 5 वृश्चिक – SIX OF SWORDS निर्णय लेते समय परिवार के हर एक व्यक्ति को इस निर्णय में शामिल करने की जरूरत होगी। भावना में आ रहे बदलाव के कारण हर बात में बेचैनी रहेगी। आपको छोटी-छोटी बातों में बदलाव करने पर देना होगा। इसी के जरिए बड़ा बदलाव करना संभव होगा। करियर : काम वक्त पर पूरा हो, इस बात का ध्यान रखें। लव : आपके निर्णय में पार्टनर का साथ मिलेगा, लेकिन उनकी नाराजगी को भी समझने की कोशिश करें। हेल्थ : बच्चों की सेहत बिगड़ सकती है। लकी कलर : पर्पल लकी नंबर : 1 धनु – SEVEN OF WANDS नई बातों के साथ समझौता करते समय कठिनाई होगी। स्वभाव में आ रहे बदलाव के कारण जरूरी बातों को स्वीकार करना संभव होगा। किसी का मार्गदर्शन न मिलने से अकेलापन महसूस हो सकता है। आप अपनी समस्या को सुलझाने के लिए सक्षम हैं, इस बात पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी से संबंधित लेन-देन करते समय पूरी जानकारी प्राप्त करने की जरूरत है। करियर : काम की जगह किसी व्यक्ति के साथ बढ़ते विवाद की वजह से आपका नुकसान होने की संभावना बन रही है। विवाद को तुरंत मिटाने की कोशिश करें। लव : अपनी गलतियों को समझकर सुधार करना होगा। हेल्थ : शारीरिक कमजोरी और मानसिक तनाव के कारण सेहत बिगड़ सकती है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 9 मकर – EIGHT OF PENTACLES जीवन की कई बातों में बदलाव करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अपने व्यक्तिगत दायरे को बनाए रखें, लेकिन जो सीमित विचार जीवन पर नकारात्मक असर डालते हैं, उनमें बदलाव करना जरूरी है। नकारात्मकता से बचें। करियर : काम से संबंधित किसी भी प्रकार का बड़ा निवेश करने से पहले दोबारा विचार करें। फिलहाल आपको प्रयत्नों के अनुसार आर्थिक लाभ मिलेगा। लव : रिलेशनशिप में आ रही दिक्कत दूर होने में वक्त लगेगा। हेल्थ : शरीर पर सूजन होगी। इस तकलीफ का कारण डॉक्टर से समझने की कोशिश करें। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 4 कुंभ – FIVE OF SWORDS हर स्थिति में अपनी मर्जी के अनुसार निर्णय लेने की जिद लोगों से रिश्ते तोड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ लोगों की बढ़ती दखलंदाजी आपके लिए और परिवार के लिए भी तकलीफ का कारण होगी। मन के विरुद्ध बातों को स्पष्ट रूप से बोलना होगा। भविष्य से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने जीवन में क्या बदलाव करने की जरूरत है, ये समझना होगा। करियर : प्रतिस्पर्धी के द्वारा किए गए प्रयत्न का अवलोकन करें। लव : विवाह से संबंधित निर्णय लेते समय अनेक कठिनाइयों का सामना करना होगा। हेल्थ : आंखों से संबंधित इंफेक्शन होने की संभावना है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 7 मीन – KING OF CUPS भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अपनी परिस्थिति का अवलोकन करें। बड़े निर्णय अकेले ही लेने होंगे। परिवार के लोगों की आप पर बढ़ रही निर्भरता तनाव का कारण हो सकती है। पूर्व परिचित किसी व्यक्ति के साथ करीब महसूस होगा। समस्याओं का समाधान आपको अपनी शक्ति के बल पर ही प्राप्त होगा। करियर : अपने कार्य क्षेत्र से संबंधित नई बातें सीखने की कोशिश करें। इसके जरिए काम की क्वालिटी में और सुधार करते खुद को अलग साबित करना होगा। लव : पार्टनर्स को एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने की कोशिश करनी होगी। हेल्थ : शारीरिक कमजोरी के कारण बदन दर्द हो सकती है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 1