सावन के आखिरी सोमवार और पूर्णिमा का योग 19 को:रक्षाबंधन पर पूजा-पाठ के साथ ही पितरों के लिए धूप-ध्यान जरूर करें, सूर्य को जल चढ़ाकर करें दिन की शुरुआत

सावन का अंतिम सोमवार 19 अगस्त को है। इसी दिन सावन पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन में मनाया जाएगा। रक्षाबंधन में पर बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं, इसके साथ ही इस दिन शिव जी का विशेष अभिषेक भी करना चाहिए। सुबह पूजा-पाठ करें और दोपहर में करीब 12 बजे पितरों के लिए धूप-ध्यान करें। सूर्योदय के समय सूर्य को जल चढ़ाकर रक्षाबंधन की शुरुआत करेंगे तो बहुत शुभ रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, सुबह सूर्योदय के समय भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। लोटे में जल के साथ ही चावल, कुमकुम और फूल भी डाल लेना चाहिए। इसके बाद ऊँ सूर्याय नम: मंत्र जपते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें।