कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। 22 डिब्बे डिरेल हुए हैं। ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। सूचना पर रेलवे के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसा 2.45 बजे गोविंदपुरी स्टेशन के पास हुआ है। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने बताया कहा- हादसा बोल्डर टकराने से हुआ। कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। कानपुर से बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है। कुछ ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं। हादसे की 3 तस्वीरें डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा- 22 डिब्बे डिरेल हुए हैं। कोई हताहत नहीं हुआ है। मामूली रूप से कुछ लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज कराया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हमने बसें और एम्बुलेंस बुला ली हैं। खबर अपडेट की जा रही है….