मुंबई में खुदकुशी कर रही महिला को पुलिस ने बचाया:अटल सेतु से लगाई थी छलांग, वहां खड़े शख्स ने बाल पकड़कर ऊपर खींचा

मुंबई के अटल सेतु से नीचे कूद रही एक महिला को पुलिस ने बचा लिया है। घटना शुक्रवार शाम 7 बजे की है। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है एक महिला कार से उतरकर अटल सेतु की रेलिंग क्रॉस करती है। इस बीच पुलिस की गाड़ी भी आ जाती है। महिला जैसे ही समुद्र में छलांग लगाती है। वहां खड़ा एक शख्स महिला के बाल पकड़ लेता है। तब तक पुलिसकर्मी भी आ जाते हैं। उनकी मदद से महिला को ऊपर खींच लिया जाता है। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान रीमा पटेल (56 साल) के रूप में हुई है और वो मुलुंड की रहने वाली है। उसने आत्महत्या की कोशिश क्यों की, इस बारे में पता नहीं चल सका है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… ये खबर भी पढ़ें… मुंबई हिट एंड रन केस; 7 दिन में 2 मौतें: BMW से टक्कर से घायल हुए युवक की मौत मुंबई में बीते सात दिनों में हिट एंड रन के अलग-अलग मामलों में 2 लोगों की मौत हो गई। एक मामले में BMW कार की टक्कर से घायल युवक ने शनिवार को 7 दिन के इलाज के बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। युवक की पहचान विनोद लाड के रूप में की गई। पढ़ें पूरी खबर…