एयरफोर्स और आर्मी ने शनिवार, 17 अगस्त को दुनिया के पहले पोर्टेबल अस्पताल का पैराड्रॉप किया। डिफेंस मिनिस्ट्री ने बताया कि भारत में बने पोर्टेबल अस्पताल को C-130J हरक्यूलिस विमान से 15000 फीट से गिराया गया। आर्मी की पैरा ब्रिगेड ने प्रिसिजन ड्रॉप इक्विपमेंट्स का इस्तेमाल कर इसे नीचे लाया। हालांकि पोर्टेबल अस्पताल को कहां गिराया गया, मंत्रालय ने इसकी जानकारी नहीं दी। पोर्टेबल अस्पताल का नाम आरोग्य मैत्री हेल्थ क्यूब रखा
पोर्टेबल अस्पताल का नाम आरोग्य मैत्री हेल्थ क्यूब है। क्यूब को प्रोजेक्ट BHISHM (भारत हेल्थ इनिशिएटिव फॉर सहयोग हित एंड मैत्री) के तहत तैयार किया गया है। क्यूब दुनिया का पहला पोर्टेबल अस्पताल है। इसमें ट्रॉमा केयर की सुविधा मिलती है। क्यूब इसलिए तैयार किया गया है, जिससे दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को ट्रॉमा केयर सर्विस दी जा सके। उनकी जान बचाई जा सके। क्यूब के पैराड्रॉप की तस्वीरें… आपदा और जरूरत की जगहों पर क्यूब का इस्तेमाल
क्यूब अस्पताल का उपयोग आपदा, मेले, बड़े इवेंट्स और दूरदराज के पहाड़ी इलाके में किया जा सकता है। क्यूब हाईटेक टेक्नीक से लैस है। इस साल जनवरी में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान इसका इस्तेमाल किया गया था। यह खबर भी पढ़ें…
ISRO बोला- गगनयान की पहली टेस्ट फ्लाइट दिसंबर में:G1 रॉकेट के हार्डवेयर श्रीहरिकोटा पहुंचे, त्रिवेंद्रम में क्रू-मॉड्यूल पर काम जारी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) अपने पहले मानव अंतरिक्ष मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट इस साल दिसंबर में लॉन्च करेगा। इसमें इंसान को नहीं भेजा जाएगा। मिशन की दूसरी फ्लाइट में रोबोट व्योम मित्र और तीसरी उड़ान में चार अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा जाएगा। ISRO ने अभी दूसरी और तीसरी उड़ान का समय नहीं बताया है। पूरी खबर पढ़ें…