सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने ब्राजील में अपना कामकाज बंद कर दिया है। कंपनी के CEO इलॉन मस्क ने शनिवार (17 अगस्त) को इसकी जानकारी दी। उन्होंने फैसले के पीछे सुप्रीम कोर्ट के सेंसरशिप ऑर्डर को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, ब्राजील के लोगों के लिए X की सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। मस्क ने X पर लिखा- सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अलेक्जेंड्रे डी मोरेस के (अवैध) सीक्रेट सेंसरशिप और प्राइवेट जानकारी सौंपने की मांगों के कारण हमने ब्राजील में X ऑफिस बंद करने का फैसला लिया है। यह फैसला मुश्किल था, लेकिन हमारे पास शर्मिंदा हुए बिना अपने कामों को समझाने का कोई तरीका नहीं था। अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का यह फैसला गलत जानकारियों को रोकने लिए प्लेटफॉर्म के अधिकारों और जिम्मेदारियों पर जस्टिस मोरेस के साथ कानूनी लड़ाई के बाद आया है। X का दावा है कि अलेक्जेंड्रे मोरेस ने ब्राजील में उसके एक कानूनी प्रतिनिधि को गिरफ्तार करवाने की धमकी भी दी थी। कंपनी बोली- हमें डराया और धमकाया जा रही
X की ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स टीम ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर पोस्ट के जरिए अलेक्जेंड्रे डी मोरेस की धमकियों की जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि मोरेस ने एक सीक्रेट आदेश में धमकी दी थी, जिसे X ने अब शेयर किया है। कंपनी ने बताया कि मोरेस ने कानून का पालन करने के बजाय ब्राजील में उनके कर्मचारियों को डराया और धमकाया। मोरेस ने कंपनी के एक कानूनी प्रतिनिधि को कहा कि अगर उसने X से कुछ कंटेट नहीं हटाए तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। X ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट में हमारी कई अपीलों पर सुनवाई नहीं हुई। इसलिए हमने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ब्राजील में अपना ऑपरेशन तुरंत प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया है। हालांकि, X के आरोपों पर ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अलेक्जेंड्रे का अब तक कोई जवाब नहीं आया है।