असम में हेडमास्टर ने छात्रा को पोर्न दिखाई:गलत तरीके से छूने का आरोप, POCSO में केस; लोगों ने स्कूल में आग लगाई

असम के करीमगंज जिले में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर POCSC एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि हेडमास्टर ने नाबालिग छात्रा को पोर्न देखने को मजबूर किया। करीमगंज एसपी पार्थ प्रतिम दास ने रविवार (18 अगस्त) को बताया कि घटना 12 अगस्त की है। पीड़ित छात्रा ने परिवार को इसकी जानकारी दी थी। जब ये बात हेडमास्टर को पता चली तो उसने अपने स्तर पर मामला सुलझाने का प्रयास किया था। SP ने कहा कि गुस्साए परिजन ने हेडमास्टर पर हमला करने की भी कोशिश की थी, लेकिन वह मौके से भाग निकला था। इससे बाद लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। छात्रा गलत तरीके से छूने का भी आरोप
परिजन ने पुलिस को बताया कि हेडमास्टर छात्रा को कई दिनों से पोर्न दिखा रहा था। घर आकर उसने इसका जिक्र अपनी मां से किया। उसने ये भी बताया कि हेडमास्टर उसे पोर्न देखने के लिए मजबूर करते थे और गलत तरीके से छूते भी थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि हम अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं, ताकि वे शिक्षा प्राप्त करें और बेहतर इंसान बनें, लेकिन ऐसे टीचर से वे क्या सीखेंगे। उत्तराखंड में किशोरी से गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार देहरादून में 13 अगस्त की रात ISBT बस अड्डे पर बस में 5 लोगों ने नाबालिग किशोरी (16) से गैंगरेप किया। घटना के 4 दिन पुलिस ने FIR दर्ज की। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया हैं उनमें से 3 बस ड्राइवर, एक कंडक्टर और एक कैशियर है। किशोरी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की हेल्पलाइन टीम को 13 अगस्त की रात बदहवास हालत में मिली थी। टीम उसे ISBT परिसर में बने चाइल्ड हेल्पलाइन बूथ पर ले गई। तब उसने गैंगरेप की बात बताई। पुलिस ने बताया कि घटना रात 2 बजे के करीब हुई थी। पंजाब की रहने वाली किशोरी मुरादाबाद रोडवेज बस से देहरादून ISBT पहुंची थी। बस खाली होने के बाद करीब 5 लोगों ने उसके साथ रेप किया और किशोरी को बस से उतार कर चले गए । पूरी खबर पढ़ें… बेंगलुरु में पार्टी से लौट रही लड़की के साथ रेप
बेंगलुरु में कॉलेज स्टूडेंट से रेप का मामला सामने आया है। लड़की पार्टी के बाद अपने घर लौट रही थी। इसके लिए उसने एक बाइक सवार से लिफ्ट ली। पुलिस ने रविवार (18 अगस्त) को घटना के बारे में जानकारी दी। पीड़ित शनिवार रात कोरमंगला इलाके में पार्टी करने के लिए गई हुई थी। सुबह के वक्त उसने हेब्बागोडी इलाके में मौजूद अपने घर लौटते के लिए किसी बाइक सवार से लिफ्ट ली थी। लड़की का आरोप है कि बाइक सवार ने उसके साथ मारपीट की और रेप किया। पूरी खबर पढ़ें… कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद मर्डर 9 अगस्त को कोलकाता के राधागोविंद कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर का रेप के बाद हत्या की गई थी। इसके बाद से देशभर में डॉक्टरों का प्रोटेस्ट जारी है। मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच कर रही CBI टीम ने बताया कि आरोपी संजय का रविवार को साइकोलॉजिकल टेस्ट किया गया। सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (CFSL) के मनोवैज्ञानिक और व्यवहार विश्लेषकों की 5 सदस्यीय टीम टेस्ट कर रही है। इससे पता चल सकता है कि जघन्य अपराध को लेकर आरोपी संजय की क्या मानसिकता थी। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने खुद इस मामले नोटिस लिया। 20 अगस्त को सुबह 10.30 बजे चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच मामले की सुनवाई करेगी। बेंच में CJI के अलावा जस्टिस जेबी पादरीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें… ये खबर भी पढ़ें… कोलकाता रेप केस- मानव अंग तस्करी का शक:दावा- घटना साधारण लगे इसलिए रेप किया कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। CBI को अब तक की जांच और डॉक्टर के बैचमेट्स के बयानों से पता चला है कि मानव अंगों के अवैध कारोबार से पर्दा उठाने की कोशिशें रोकने के लिए ट्रेनी डॉक्टर को रास्ते से हटाया गया। पूरी खबर पढ़ें…