जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की रविवार (18 अगस्त) को जम्मू में बैठक हुई। केंद्रीय मंत्री और जम्मू-कश्मीर भाजपा विधानसभा चुनाव प्रभारी किशन रेड्डी, नेशनल जनरल सेक्रेटरी तरुण चुघ और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी बैठक में शामिल हुए। जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि पार्टी जम्मू में अकेले चुनाव लड़ेगी। कश्मीर में निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन कर सकती है। किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। बैठक के केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा- BJP चुनाव के लिए 24 घंटे और सातों दिन तैयार है। चुनाव को लेकर हमारी बैठकें और चर्चाएं रेग्युलर चलती रहेंगी। दैनिक भास्कर के सूत्रों के मुताबिक, भाजपा 21 अगस्त को कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी करेगी। पार्टी अगले हफ्ते से चुनाव प्रचार की शुरुआत कर सकती है। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनावी रैली करेंगे। वहीं, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री चौधरी जुल्फकार अली भाजपा में शामिल हुए। 17 अगस्त को उनकी गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात भी हुई थी। JK अपनी पार्टी नेता जुल्फकार अली भाजपा शामिल हुए
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री चौधरी जुल्फकार अली भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे पहले शनिवार (17 अगस्त) को चौधरी जुल्फकार अली ने गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी। पेशे से वकील रहे जुल्फकार ने 2008 और 2014 के विधानसभा चुनावों में PDP के टिकट पर राजौरी जिले की दरहाल विधानसभा से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। 2015 से 2018 तक वे महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली PDP-BJP गठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे थे। रविंदर रैना ने कहा कि जुल्फकार जम्मू-कश्मीर के बड़े नेता हैं। हम उनका भाजपा में स्वागत करते हैं। उनके शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी। जम्मू-कश्मीर में तीन फेज में होगी वोटिंग
इलेक्शन कमीशन ने 16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। राज्य में तीन फेज में वोटिंग होगी। यहां विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 46 है। चुनाव आयोग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में चुनाव के पहले फेज के लिए गजट नोटीफिकेशन 20 अगस्त से शुरू हो जाएगा। पहले फेज के नॉमिनेशन के लिए आखिरी तारीख 27 अगस्त होगी। जम्मू-कश्मीर: नई सरकार का कार्यकाल 6 साल की जगह 5 साल का होगा
सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर 2024 तक जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने का आदेश दिया था। राज्य से अनुच्छेद 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा। केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को आर्टिकल 370 हटाया था। इसके बाद से यहां LG मनोज सिन्हा प्रशासक हैं। चुनाव के बाद नई सरकार का कार्यकाल 6 साल की जगह 5 साल का होगा। यह खबर भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर में NC-PDP के साथ कांग्रेस की गठबंधन की कोशिश, कहा- भाजपा को हराना मकसद, तीनों दल साथ आएंगे तो फायदा होगा कांग्रेस जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और PDP से गठबंधन बनाने की कोशिश में है। पार्टी ने कहा- गठबंधन बनाने का उद्देश्य भाजपा को हराना है। इसके लिए समान विचारधारा वाली पार्टियों को साथ आना होगा। पूरी खबर पढ़ें…