बेंगलुरु में पार्टी से लौट रही लड़की के साथ रेप:पुलिस ने बताया- दुष्कर्म करने वाले ने लिफ्ट दी थी, मारपीट भी की

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कॉलेज स्टूडेंट से रेप का मामला सामने आया है। लड़की पार्टी के बाद अपने घर लौट रही थी। इसके लिए उसने एक बाइक सवार से लिफ्ट ली। पुलिस ने रविवार (18 अगस्त) को घटना के बारे में जानकारी दी। बेंगलुरु के एडिशनल पुलिस कमिश्नर (ACP) रमन गुप्ता ने बताया कि घटना रविवार 18 अगस्त तड़के 3-4 बजे की है। पीड़ित शनिवार रात कोरमंगला इलाके में पार्टी करने के लिए गई हुई थी। घर लौटते वक्त उसने हेब्बागोडी इलाके में किसी बाइक सवार से लिफ्ट ली थी। ACP ने कहा कि लड़की का आरोप है कि बाइक सवार ने उसके साथ मारपीट की और रेप किया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मौके पर जाकर भी मुआयना किया। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने 5 टीमों का गठन किया है। उसकी तलाश जारी है। जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उत्तराखंड: बस में लड़की से गैंगरेप, 5 लोग गिरफ्तार देहरादून में 13 अगस्त की रात ISBT बस अड्डे पर बस में 5 लोगों ने नाबालिग (16) से गैंगरेप किया। घटना के 4 दिन पुलिस ने FIR दर्ज की। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया हैं, उनमें से 3 बस ड्राइवर हैं, एक आरोपी कंडक्टर और एक कैशियर है। नाबालिग चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की हेल्पलाइन टीम को 13 अगस्त की रात बदहवास हालत में मिली थी। टीम उसे ISBT परिसर में बने चाइल्ड हेल्पलाइन बूथ पर ले गई। तब उसने गैंगरेप की बात बताई। पुलिस ने बताया कि घटना रात 2 बजे के करीब हुई। पंजाब की रहने वाली नाबालिग मुरादाबाद रोडवेज की बस से देहरादून पहुंची थी। बस खाली होने के बाद 5 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। फिर इसके बाद उसे बस से उतारकर चले गए। पूरी खबर पढ़ें… कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर 9 अगस्त को कोलकाता के राधागोविंद कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर का रेप के बाद हत्या की गई थी। इसके बाद से देशभर में डॉक्टरों का प्रोटेस्ट जारी है। मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच कर रही CBI टीम ने बताया कि आरोपी संजय का रविवार को साइकोलॉजिकल टेस्ट किया गया। सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (CFSL) के मनोवैज्ञानिक और व्यवहार विश्लेषकों की 5 सदस्यीय टीम टेस्ट कर रही है। इससे पता चल सकता है कि जघन्य अपराध को लेकर आरोपी संजय की क्या मानसिकता थी। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने खुद इस मामले नोटिस लिया। 20 अगस्त को सुबह 10.30 बजे चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच मामले की सुनवाई करेगी। बेंच में CJI के अलावा जस्टिस जेबी पादरीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें… ये खबर भी पढ़ें… असम में हेडमास्टर ने छात्रा को पोर्न दिखाई:गलत तरीके से छूने का आरोप, POCSO में केस; लोगों ने स्कूल में आग लगाई असम के करीमगंज जिले में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर POCSC एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि हेडमास्टर ने नाबालिग छात्रा को पोर्न देखने को मजबूर किया। पीड़ित छात्रा ने परिवार को इसकी जानकारी दी थी। जब ये बात हेडमास्टर को पता चली तो उसने अपने स्तर पर मामला सुलझाने का प्रयास किया था।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…