अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन रविवार देर रात इजराइल पहुंचे। वे आज दोपहर इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात दोपहर 1:30 बजे यरूशलम में होगी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गाजा में इजराइल और हमास के बीच सीजफायर को लेकर चर्चा होगी। साथ ही बंधकों की रिहाई से जुड़ी डील पर भी बातचीत होगी। इस बातचीत का एक मकसद ईरान और इजराइल के बीच मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को कम करना भी है। इससे पहले 15 और 16 अगस्त को इजराइल, अमेरिका, कतर और मिस्र के प्रतिनिधियों के बीच सीजफायर को लेकर दोहा में बातचीत हुई थी। इस बातचीत में हमास ने हिस्सा नहीं लिया था। बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हम सीजफायर डील के बेहद नजदीक हैं। हालांकि हमास ने सीजफायर डील में नई शर्तों को शामिल करने पर विरोध जताया है। वहीं सीजफायर डील के दूसरे चरण की बातचीत इस हफ्ते मिस्र में होनी हैं। इस बातचीत के लिए इजराइली प्रतिनिधिमंडल रविवार शाम मिस्र के लिए रवाना हो गया। बातचीत के बीच इजराइली हमले जारी
सीजफायर को लेकर चल रही तमाम कोशिशों के बीच गाजा में इजराइल की तरफ से की जाने वाली कार्रवाई में कोई कमी नहीं आई है। रविवार (18 अगस्त) को गाजा में इजराइली हमलों में 25 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और उसके 6 बच्चे भी शामिल हैं। महिला के सबसे छोटे बच्चे की उम्र सिर्फ 10 महीने थी। दूसरी तरफ इजराइल लेबनान में भी हमले कर रहा है। रविवार को दक्षिणी लेबनान में इजराइल की तरफ से की गई स्ट्राइक में 10 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में 5 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। हमले में मारे गए सभी लोग सीरियाई नागरिक थे। वहीं हिजबुल्लाह की तरफ से किए गए रॉकेट हमले में 2 इजराइली सैनिक घायल हुए हैं। हानियेह की मौत के बाद इजराइल और ईरान के बीच तनाव
पिछले महीने 31 जुलाई को हमास चीफ हानियेह की ईरान में मौत के बाद से इजराइल और ईरान में तनाव बढ़ा हुआ है। हानियेह ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए तेहरान गया हुआ था। ईरान ने हानियेह की मौत के पीछ इजराइल का हाथ बताया था। इसके बाद ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई ने इजराइल से हानियेह की मौत का बदला लेने की बात कही थी। दूसरी तरफ अमेरिका ने इजराइल की रक्षा के लिए मिडिल-ईस्ट में युद्धपोत, एयरक्राफ्ट कैरियर और पनडुब्बियों को तैनात कर दिया है। गाजा में 40 हजार फिलिस्तीनियों की मौत
इजराइल और हमास के बीच जारी जंग में मरने वाले फिलिस्तीनियों लोगों का आंकड़ा 40 हजार के पार हो गया है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार 15 अगस्त को इसकी जानकारी दी। गाजा पर इजराइली हमलों में अब तक 90 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय की तरफ से जारी किए आंकड़ो में हमास के आतंकवादियों को भी शामिल किया गया है। मरने वालों की संख्या इससे भी अधिक हो सकती है। अभी भी कई शव मलबे में दबे हुए हैं। इजराइल और हमास बीच इस जंग को लगभग 11 महीनों का वक्त बीत गया है। बीते साल 7 अक्टूबर को हमास के आतंकियों ने इजराइल पर हमला किया था। इस हमले में लगभग 1200 इजराइली नागरिकों की मौत हो गई थी। वहीं आंतकवादी लगभग 250 लोगों बंधक बनाकर गाजा ले गए थे। ये खबर भी पढ़ें… मोदी ने इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से फोन पर बात की:पश्चिम एशिया में तनाव कम करने को कहा; बंधकों की रिहाई-युद्धविराम पर चर्चा की इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से शुक्रवार (16 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया। मोदी ने X पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नेतन्याहू ने भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें बधाई दी। दोनों प्रधानमंत्री के बीच पश्चिम एशिया में तनाव पर भी चर्चा हुई। मोदी ने इजराइली प्रधानमंत्री को बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए हमास से युद्ध खत्म करने को कहा। उन्होंने सभी बंधकों की तत्काल रिहाई, युद्ध विराम पर भी जोर दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…