उधमपुर में आतंकी हमला, CRPF इंस्पेक्टर की मौत:आतंकियों ने पेट्रोलिंग पार्टी पर फायरिंग की, एनकाउंटर जारी

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सोमवार को आतंकियों की फायरिंग में CRPF इंस्पेक्टर की मौत हो गई। CRPF की टीम रामनगर के चील इलाके में रूटीन पेट्रोलिंग पर थी, उसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी की। अधिकारी की पहचान कुलदीप के रूप में हुई है। एनकाउंटर जारी है। इससे पहले डोडा में 14 अगस्त को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में आर्मी के 48 राष्ट्रीय राइफल के कैप्टन दीपक सिंह शहीद हाे गए थे। वह डोडा में असार फॉरेस्ट एरिया में चल रहे एनकाउंटर में टीम को लीड कर रहे थे। 16 जुलाई को भी डोडा में मुठभेड़ के दौरान एक कैप्टन समेत 5 जवान शहीद हुए थे।