विदेशों में ज्यादा कमा रहीं भारतीय कंपनियां:देश में व्यापार के मुकाबले आय 18% ज्यादा, विदेशी कंपनियों के अधिग्रहण से ग्रोथ में तेजी

भारती इंटरप्राइजेज ने हाल ही में ब्रिटिश दूरसंचार कंपनी BT में 24.5% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। यह सौदा 35 हजार करोड़ रुपए का है। खास बात यह है कि भारतीय कंपनियों के विदेश में बड़े अधिग्रहण मुनाफे का सौदा साबित हो रहे हैं। भारतीय कंपनियों के बड़े विदेशी अधिग्रहण सौदों की पड़ताल से पता चलता है कि भारतीय इकोनॉमी में तेज वृद्धि के बावजूद विदेशी बाजार में उनकी पैठ देसी बाजार के मुकाबले 1.6 से 17.6% बढ़ी है। इस एनालिसिस में साल 2000 के बाद हुए शीर्ष 5 विदेशी अधिग्रहण सौदों को शामिल किया गया, जिन सौदों में कई निवेशक समूह थे, उन्हें इस एनालिसिस में शामिल नहीं किया गया। विदेशी कंपनियों को एक्वायर करने के बाद बढ़ी कंपनियों की ग्रोथ