सेंसेक्स आज यानी 20 अगस्त को 500 अंक की तेजी के साथ 80,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 150 अंक की तेजी है। ये 24,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा तेजी इंडसइंड बैंक में है। ये करीब 2.50% चढ़कर 1380 रुपए पर है। वहीं सेंसेक्स का टॉप लूजर भारती एयरटेल है। ये करीब 1% गिरकर 1454 रुपए पर है। सरस्वती साड़ी का शेयर 25% ऊपर लिस्ट
सरस्वती साड़ी डिपो लिमिटेड का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इश्यू प्राइस से 21.25% ऊपर 194 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर 25% ऊपर 200 रुपए पर लिस्ट हुआ। इस IPO का इश्यू प्राइस 160 रुपए था। जापान के निक्केई इंडेक्स में 1.68% की तेजी इंटरआर्च बिल्डिंग प्रोडक्ट्स के IPO का आज दूसरा दिन
इंटरआर्च बिल्डिंग प्रोडक्ट्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO का आज दूसरा दिन है। ये IPO अब तक 3.27 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। निवेशक 21 अगस्त तक शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। 26 अगस्त को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़े कल बाजार में रहा था फ्लैट कारोबार
इससे पहले कल यानी 19 अगस्त को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला था। सेंसेक्स 12 अंक की गिरावट के साथ 80,424 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 31 अंक की बढ़त रही। ये 24,572 के स्तर पर बंद हुआ था।