बुधवार का राशिफल:धनु राशि वालों को करियर में अच्छे मौके, कन्या राशि के लोगों को कामकाज में तारीफ और नौकरी में बोनस मिल सकता है

बुधवार, 21 अगस्त को वृष राशि के लोगों को बड़ी समस्या का समाधान अचानक मिलेगा। सिंह राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस में साथियों से मदद मिलेगी। कन्या राशि के लोगों को कामकाज में तारीफ और नौकरी में बोनस मिल सकता है। धनु राशि के लोगों को करियर में अच्छे मौके मिल सकते हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… मेष – SEVEN OF WANDS
दिन की शुरुआत में बेवजह की बातों पर वक्त खराब हो सकता है। दोपहर बाद दौड़भाग बढेगी। काम का तनाव भी रहेगा। जिन फैसलों पर काम करने में अकेलापन महसूस हो रहा है उन पर वक्त आने पर किसी का साथ मिल जाएगा। अभी से चिंता न करते हुए केवल मौजूदा हालातों पर ध्यान देना जरूरी है। पैसों की समस्या दूर करने के लिए परिवार का कोई व्यक्ति आपकी मदद करेगा।
करियर: काम संबंधित बड़े निर्णय आपको लेने हैं उन पर जरूरत से अधिक वक्त जाया न हो इस बात का ध्यान रखें।
लव: पार्टनर के साथ विवाद बढ़ने की संभावना बन रही है। एक दूसरे के साथ बातचीत करते समय योग्य शब्दों का प्रयोग करें।
हेल्थ: सेहत ठीक रहेगी।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 3 वृष – PAGE OF CUPS
बड़ी समस्या का समाधान अचानक मिलेगा। जिससे मानसिक स्थिति में बड़ा बदलाव होगा। पैसों से जुड़े अहम फैसले ले पाएंगे। लोगों के साथ चर्चा करते हुए सही फैसला लेना आपके लिए संभव होगा। व्यक्तिगत जीवन संबंधित समाधान महसूस होगा। नौकरी-बिजनेस की समस्या दूर करने के लिए प्रभावशाली लोगों से मदद मिलेगी।
करियर: स्टूडेंट्स को करियर संबंधित फैसले लेते समय अनुभवी लोगों से चर्चा करने की जरूरत है।
लव: रिलेशनशिप में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन चिंता का कारण नहीं होगा।
हेल्थ: घुटनों संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 4 मिथुन – KING OF CUPS
काम से ज्यादा तवज्जो किसी बात को देने से मानसिक तनाव होगा। आर्थिक परिस्थिति भी जटिल हो सकती है। अचानक बड़े खर्चे हो सकते हैं। हर समस्या के लिए खुद को तैयार रखें। आपसे परिवार के लोगों की नाराजगी बढ़ सकती है। अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए उसे ठीक से निभाने की कोशिश करें।
करियर: कामकाज में कोशिशें बढ़ाने की जरूरत है। तभी अपेक्षा के अनुसार फल मिलेगा।
लव: पार्टनर के द्वारा फिलहाल किसी बात संबंधित मदद नहीं मिल पाएगी।
हेल्थ: कंधे में जकड़न और पीठ दर्द के कारण तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर: ऑरेंज, लकी नंबर: 1

कर्क – KING OF WANDS
हर बात में एकाग्रता बढ़ेगी। जिसके कारण महत्वपूर्ण पहलू में बदलाव करना आपके लिए संभव हो सकता है। आपको अपने और साथ वालों की मानसिक स्थिति का ध्यान रखना जरूरी होगा। लोगों के मन में आपको लेकर जो गलतफहमी थी वो दूर होगी।
करियर: करियर में बदलाव करने के लिए कोशिश करते रहें। परिचित लोगों के द्वारा अपेक्षा के अनुसार मौके मिलेंगे।
लव: लव रिलेशनशिप संबंधित चर्चा बाहर के किसी भी व्यक्ति के साथ में न हो इस बात का ध्यान रखें।
हेल्थ: वजन में आ रहे बदलाव पर ध्यान देना जरूरी है।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 6 सिंह – ACE OF WANDS
आपकी नाराजगी दूर होगी। आप खुश होंगे। इस कारण काम पर भी ध्यान दे पाएंगे। जीवन की जिन बातों को नजरअंदाज कर रहे थे। उनके बारे में जागरूकता महसूस होगी। परिवार के लोगों के संबंध ठीक रहेंगे, लेकिन आगे चलकर इनमें सुधार हो सकता है। फिलहाल बेकार की चिंता से खुद को दूर रखें और महत्वपूर्ण बातों पर फोकस रखें।
करियर: काम की जगह के लोगों का अपेक्षा के अनुसार साथ प्राप्त होगा।
लव: नए रिलेशनशिप की शुरुआत सकारात्मकता बढ़ाएगी।
हेल्थ: पेट से जुड़ी परेशानी बढ़ने की संभावना है। शरीर को डिहाइड्रेट ना होने दें।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 8 कन्या – PAGE OF PENTACLES
वर्तमान में हो रहे व्यवहार मानसिक समाधान देंगे। बड़े किसी सपने को साकार करने की वजह से खुशियां महसूस होंगी। अपनी क्षमता के अनुसार लोगों की मदद करते रहें। खुद के काम को भी तवज्जो दें। ज्यादातर बातें अपेक्षा के अनुसार ही होंगी। जो बातें मन के विरुद्ध हो रही है उनके प्रति संयम रखें।
करियर: काम की जगह प्रशंसा प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों को बोनस मिल सकता है।
लव: रिलेशनशिप में आ रहा सुधार मानसिक समाधान देगा।
हेल्थ: आंखों संबंधित इंफेक्शन होने की आशंका है।
लकी कलर: गुलाबी, लकी नंबर: 9 तुला – THE HIEROPHANT
परिवार के खिलाफ जाकर कोई फैसला न करें। खुद की गलतियां समझाने के बावजूद बदलाव न करना। नुकसान की वजह बन सकता है। मानसिक तौर से महसूस होने वाली चिंता दूर होगी। परिस्थिति को अपनाते हुए आप खुद में बदलाव करना पसंद करेंगे। काम संबंधित यश आसानी से मिलेगा।
करियर: करियर के उतार-चढ़ाव के जरिए कुछ सीख मिल सकती है।
लव: पार्टनर और परिवार के खिलाफ कोई निर्णय न लें, वरना विवाद से बहुत नुकसान हो सकता है।
हेल्थ: बालों से संबंधित समस्या का समाधान डॉक्टर से उपचार लेने के बाद मिलेगा।
लकी कलर: ऑरेंज, लकी नंबर: 3 वृश्चिक – TEN OF PENTACLES
काम में दिलचस्पी और फोकस बढ़ाने की कोशिश करें। कोशिश के बाद भी आर्थिक फायदा न मिले तो उदासीनता बढ़ेगी। जब तक आप वर्तमान की स्थिति को अपनाना नहीं सीखते तब तक आगे की बातों में बदलाव लाना कठिन होगा। अन्य लोगों के जीवन से अपने जीवन की तुलना ना करते हुए खुद में क्या बदलाव आया है। इस बार पर अधिक ध्यान दें।
करियर: काम की जगह के लोगों पर तुरंत विश्वास रखना नुकसान का कारण हो सकता है। हर व्यक्ति की निष्ठा को परखना जरूरी होगा।
लव: रिलेशनशिप का महत्व समझ आएगा।
हेल्थ: पेट से जुड़ी परेशानी घरेलू उपचार के द्वारा दूर हो सकती है।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 4 धनु – ACE OF SWORDS
अभी तक जो फैसले लेने में कठिनाई महसूस हो रही थी, उन पर ध्यान दिया जाएगा। आप अपनी स्वभाव के नकारात्मक पहलुओं में सुधार लाने में सफल होंगे। काम की जगह आसानी से प्रगति होगी। परिवार के जिन लोगों के साथ प्रॉपर्टी संबंधित विवाद हुए थे वो दूर होकर अंतिम निर्णय आपके पक्ष में होता नजर आ रहा है।
करियर: करियर संबंधित बेहतरीन अवसर आपको आसानी से मिलेंगे। काम में आ रहे बदलाव का स्वीकार करें।
लव: रिलेशनशिप ठीक रहेगा। आपसी संवाद को सुधारकर रिलेशनशिप को बेहतरीन बनाया जा सकता है।
हेल्थ: आंखों की जलन या एलर्जी की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 7 मकर – EIGHT OF PENTACLES
आपकी कोशिशों के जरिए अन्य लोगों के जीवन में किस प्रकार से बदलाव आता है, यह बात समझ आएगी। जो आपको अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य संबंधित गंभीरता बढ़ाने के लिए उपयुक्त साबित हो सकती है। पारिवारिक जीवन पर ध्यान देते रहें। आर्थिक व्यवहार करते समय कोई भी व्यक्ति आपका गलत फायदा न उठाएं इस बात का ध्यान रखें।
करियर: विद्यार्थी वर्ग को अपेक्षा के अनुसार प्रगति हासिल होगी। मनचाहे कार्यक्षेत्र का चुनाव करना संभव है।
लव: रिलेशनशिप संबंधित होने वाली गलतियां सुधारने के लिए आप और पार्टनर दोनों भी प्रयत्न करेंगे।
हेल्थ: बदन दर्द और बुखार की तकलीफ कुछ दिनों के लिए सता सकती है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 5 कुंभ – PAGE OF WANDS
काम की गति को तेज करने की जरूरत है, लेकिन क्वालिटी पर भी ध्यान देना उतना ही जरूरी होगा। लोगों के साथ बातचीत सीमित मात्रा में रहेगी, लेकिन योग्य लोगों से जुड़ने की वजह से जरूरत पड़ने पर साथ भी मिलेगा। अनेक बातों संबंधित प्राप्त हो रही प्रगति के जरिए इच्छाशक्ति और सकारात्मक ऊर्जा दोनों बढ़ती नजर आएगी।
करियर: काम संबंधित निर्णय लेते समय पैसों से जुड़ी किसी भी प्रकार की रिस्क ना हो इस बात का ध्यान रखें।
लव: रिलेशनशिप के बारे में दोबारा विचार करके आगे के निर्णय लें।
हेल्थ: थायराइड या हार्मोन संबंधित तकलीफ बढ़ने की संभावना है।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 2 मीन – THE MAGICIAN
मौज मस्ती से अधिक काम पर ध्यान दिया जाएगा। भविष्य संबंधित अनेक बातों को हासिल करने के लिए किस प्रकार से प्रयत्न करने हैं, ये बात समझ आने की वजह से आपके द्वारा प्रयत्न शुरू होंगे। काम संबंधित उत्साह और मानसिक शांति दोनों बरकरार रहें। इस बात का ध्यान रखना जरूरी होगा। खुद की कौन सी गलत आदतें रुकावट का कारण बन रही है इस बात पर गौर करें।
करियर: काम की जगह निर्माण हुए विवाद को आपसी सामंजस्य से सुलझाना जरूरी होगा।
लव: पार्टनर्स को एक दूसरे के साथ तुलना करने से परहेज रखना जरूरी है।
हेल्थ: शरीर में खून की कमी होने की संभावना है।
लकी कलर: गुलाबी, लकी नंबर: 9