हम सबने कभी-न-कभी पेट में दर्द, सीने में जलन और अपच का अनुभव किया होगा। ये सब एसिड रिफ्लक्स के लक्षण हैं। अगर ये कंडीशन हफ्ते में दो या इससे अधिक बार बन रही है तो यह गैस्ट्रोएसोफेजील रिफ्लक्स डिजीज (GERD) के कारण हो सकता है। आमतौर पर एसिड रिफ्लक्स की शिकायत तब होती है, जब हम भारी, गरिष्ठ भोजन करने के तुरंत बाद लेट जाते हैं या साे जाते हैं। इससे होता ये है कि पेट का एसिड बार-बार मुंह और पेट को जोड़ने वाली नली इसोफेगस में प्रवाहित होने लगता है, जिससे सीने में जलन और अन्य लक्षण पैदा होते हैं। आमतौर पर एसिड रिफ्लक्स को घर पर ही नियंत्रित किया जा सकता है, लेकिन क्रॉनिक एसिड रिफ्लक्स (GERD) के लिए ट्रीटमेंट की जरूरत हो सकती है। अगर समय पर GERD का इलाज न किया जाए तो एसिड इसोफेगस के टिश्यूज को नुकसान पहुंचा सकता है। GERD के इलाज के लिए डॉक्टर कुछ दवाओं के साथ लाइफस्टाइल में बदलाव की सलाह देते हैं। अगर स्थिति गंभीर हो रही है तो कुछ मामलों में सर्जरी की भी जरूरत पड़ती है। इसलिए आज ‘सेहतनामा’ में बात करेंगे एसिड रिफ्लक्स और GERD की। साथ ही जानेंगे कि- एसिड रिफ्लक्स क्या है हमारे पेट की स्वस्थ स्थिति ये है कि पेट की किसी भी सामग्री को केवल एक ही दिशा में जाना चाहिए, नीचे की ओर। जब हमारे पेट के अंदर से एसिड पीछे की ओर यानी ऊपर इसोफेगस की ओर और गले में प्रवाहित होता है तो इसे एसिड रिफ्लक्स कहा जाता है। इसके कारण हमें कई बार सीने में जलन महसूस होती है। कई बार अजीब खट्टी डकारें भी आती हैं। GERD क्या है GERD का पूरा नाम गैस्ट्रोएसोफेजील रिफ्लक्स डिजीज है। क्रॉनिक एसिड रिफ्लक्स के लिए मेडिसिन की भाषा में इस शब्द का इस्तेमाल होता है। जब एसिड रिफ्लक्स कई हफ्तों तक सप्ताह में कम-से-कम दो बार होता है तो इसे क्रॉनिक माना जाता है। कभी-कभार एसिड रिफ्लक्स या अपच होना, खट्टी डकारें आना सामान्य बात है। लेकिन इसका अर्थ ये नहीं है कि यह GERD है। इस बीमारी की स्थिति तब बनती है, जब एसिड रिफ्लक्स की समस्या बहुत ज्यादा होने लगती है। यह इस बात का संकेत है कि हमारा पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा है। एसिड रिफ्लक्स और GERD कितना आम है एसिड रिफ्लक्स और GERD के क्या लक्षण हैं एसिड रिफ्लक्स के लक्षण आमतौर पर अपच जैसे होते हैं। इसमें पेट का एसिड और भोजन वापस गले में आता रहता है। एसिड के कारण सीने और गले में जलन होती है और गले में खट्टेपन के साथ जलन का एहसास होता रहता है। इसके और क्या लक्षण होते हैं, ग्राफिक में देखिए। GERD के रिस्क फैक्टर्स क्या हैं जिन लोगों को अक्सर अपच की शिकायत रहती है या जिन्हें पाचन तंत्र से जुड़ी कोई समस्या है तो इस बात की बहुत आशंका है कि उन्हें एसिड रिफ्लक्स की शिकायत भी हो सकती है। यह समस्या ऐसे लोगों को अधिक होती है, जो फिजिकल एक्टिविटीज कम करते हैं या जिन्हें मोटापे की शिकायत है। इन वजहों से बढ़ सकती है यह समस्या अगर किसी को पहले से एसिड रिफ्लक्स की समस्या है तो उसे कुछ कारणों से बढ़ावा मिल सकता है। ज्यादा तला-भुना खाना और स्मोकिंग इसमें सबसे बड़े ट्रिगरिंग फैक्टर्स हैं। आइए ग्राफिक में देखते हैं। इसका इलाज क्या है जिन लोगों की समस्या गंभीर नहीं है, वे जीवन शैली में बदलाव करके एसिड रिफ्लक्स को कम कर सकते हैं। जैसेकि अपने खाने की आदतों को बदलकर, शराब और तंबाकू के सेवन को कम करके और वजन को मेन्टेन करके। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। जिन लोगों को क्रॉनिक एसिड रिफ्लक्स या GERD है तो उन्हें अपने पेट के एसिड को कम करने के लिए दवाओं की जरूरत पड़ सकती है। GERD के लिए दवाएं आसानी से उपलब्ध हैं और अत्यधिक प्रभावी हैं। इसके इलाज में आमतौर पर एंटाएसिड दवाएं दी जाती हैं। लाइफस्टाइल में बदलाव से मिलेगी राहत अगर एसिड रिफ्लक्स का कारण GERD नहीं है तो यह कोई बीमारी नहीं है। इसके लिए दवाओं के साथ लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके आसानी से राहत पाई जा सकती है।